फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Voters will walk to the polling place

मतदान स्थल तक पैदल जाएंगे मतदाता

Thu, 07 Apr 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Voters will walk to the polling place
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन के मतदान कार्य को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को मतदान कार्मिकों, पीठासीन अधिकारी एवं कार्मिक व्यवस्था में लगे अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों का द्वितीय प्रशिक्षण रायफल क्लब के सभागार में हुआ। जिलाधिकारी एमपी सिंह ने निर्देश दिया कि मतदान केंद्र के 100 मीटर की परिधि में भीड़ न हो, कोई भी व्यक्ति एवं मतदाता किसी प्रकार की इलेक्ट्रानिक डिवाइस, पेन, पेपर, शस्त्र, लेकर मतदान स्थल पर प्रवेश नहीं करेगा। मतदाताओं को 100 मीटर के दायरे में बनाए गए बैरीकेडिंग से मतदान स्थल तक पैदल ही जाना होगा। उन्होंने कहा कि कोई मतदाता अपने मतदान की गोपनीयता भंग करता है तो उसका मत निरस्त कर दिया जाएगा। निष्पक्ष मतदान कराना हम सब की प्राथमिकता है इसमें किसी की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह, डीएफओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed