फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Visheshwarganj intersection was jammed, demand for action on SDM

विशेश्वरगंज चौराहे को किया जाम, एसडीएम पर कार्रवाई की मांग

Mon, 04 Jul 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Visheshwarganj intersection was jammed, demand for action on SDM
प्रगतिशील जनता अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को विशेश्वरगंज चौराहे को जाम कर दिया। सड़क के बीच बैठकर जमानिया एसडीएम पर कार्रवाई करने की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें पकड़कर कोतवाली लेकर आई। पूछताछ के बाद विधिक कार्रवाई में जुट गई। इधर दोपहर दो बजे से लगा जाम 2.20 पर समाप्त हो गया। तब जाकर आवागमन सुचारू रूप से संचालित हो सका।
विज्ञापन

प्रगतिशील जनता अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता दोपहर नगर क्षेत्र में पहुंचे और दोपहर दो बजे विशेश्वरगंज पेट्रोल पंप के सामने रौजा जाने वाले मुख्य मार्ग को जाम कर दिए। साथ ही जमानिया एसडीएम पर कार्रवाई करने की मांग करने लगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि जमानिया एसडीएम द्वारा भुवालचक गांव में मनमाने ढंग से विपक्षियों से मिलकर कब्जा करवा रहे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशिकांत यादव ने कहा कि जब- तक न्याय नहीं मिलेगा संघर्ष चलता रहेगा। मांग किया कि जमीन की पुन: नापी कराई जाए और जमानिया एसडीएम को तत्काल बर्खास्त किया जाए। इधर मार्ग जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस प्रदर्शन कर रहे लोगों को पकड़कर कोतवाली ले आई। तब जाकर जाम करीब 20 मिनट बाद समाप्त हुआ। इसके बाद वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से संचालित हो पाया। इस संबंध में कोतवाल विमलेश कुमार मौर्या ने बताया कि सड़क जामकर धरना- प्रदर्शन कर रहे चार लोगों को पकड़ा गया है। इनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed