{"_id":"61aa56efdc0d83055307a56d","slug":"vishal-and-gudiya-top-the-competition-by-touching-them-ghazipur-news-vns625929834","type":"story","status":"publish","title_hn":"छू कर पहचानो प्रतियोगिता में विशाल और गुड़िया अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छू कर पहचानो प्रतियोगिता में विशाल और गुड़िया अव्वल
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस पर शुक्रवार को कंपोजिट विद्यालय बबेड़ी के परिसर में दिव्यांग बच्चों की जिलास्तरीय समेकित खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता हुई। इसका शुभारंभ जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर छूकर पहचानो प्रतियोगिता में बालक वर्ग में विशाल प्रथम, सुंदरम द्वितीय, उमेश तृतीय और बालिका वर्ग में गुड़िया प्रथम, पायल द्वितीय एवं गुड़िया-दो ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सुलेख प्रतियोगिता में आरती प्रथम , पायल द्वितीय और प्रिया तृतीय स्थान पर रही।
कला प्रतियोगिता में रानी चौहान प्रथम, राजनंदिनी द्वितीय, अंजलि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिलास्तरीय इस प्रतियोगिता में समवेत नृत्य, गायन, कुर्सी दौड़, चम्मच दौड़, लघु नाटिका जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इससे पहले मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने बच्चों के समग्र विकास के लिए कोरोना-गाइडलाइन पालन के साथ-साथ शैक्षिक विकास के लिए आने वाली सभी बाधाओं को प्रशासनिक स्तर पर समाप्त करने का आश्वासन दिया। बेसिक शिक्षा विभाग की पहल एक्सीलरेटेड लर्निंग कैंप की पढ़ी हुई छात्रा कुर्था सदर निवासी ज्योति साहनी को आज ही के दिन डॉ. शकुंतला मिश्रा दिव्यांग एवं पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ में मुख्यमंत्री की ओर से सम्मानित किया जा रहा है। शकुंतला चौहान ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय की परास्नातक एवं बीएड की प्रवेश परीक्षा में एक साथ प्रथम स्थान लाकर जिले का नाम रोशन किया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने दिव्यांग बच्चों के लिए संचालित विभाग के सभी कार्यक्रमों को धरातल तक पहुंचाने के लिए अभिभावकों एवं विशेष शिक्षकों को प्रोत्साहित करते हुए आश्वासन दिया कि सभी योजनाओं का अक्षरक्ष: अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सदर प्रीति गोयल, जिला समन्वयक प्रशिक्षण अरुण यादव, जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता अमित राय, विकासखंड के एआरपी के साथ-साथ फीजियोथेरेपिस्ट एवं सभी विशेष शिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विशेष शिक्षक रामप्रवेश तिवारी एवं अंत में जिला समन्वयक समेकित शिक्षा अनुपम गुप्ता ने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।