फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Vinay Yatra, Mange chairman rights

विनय यात्रा निकाली, मांगे चेयरमैन के अधिकार

Tue, 19 May 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Tue, 19 May 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
 Vinay Yatra, Mange chairman rights
 नगरपालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल का प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार सीज करने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता सोमवार को सड़क पर उतर आए।
विज्ञापन


उन्होंने इस अवैधानिक कार्रवाई के विरोध में विनय यात्रा निकालकर जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा।कचहरी के पास आयोजित सभा में जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय ने कहा कि पालिका अध्यक्ष पर लगाए गए सभी आरोप निराधार और असत्य हैं।

 यह कार्रवाई केवल राजनैतिक विद्वेषभाव से की गई है। पार्टी के कार्यकर्ता तीन दिन तक विनय यात्रा के जरिए शासन और सरकार से अधिकार वापसी का आग्रह करेंगे।
विज्ञापन


तीसरे दिन मांग न मानने पर हुंकार रैली की तारीख तय की जाएगी। यात्रा के कचहरी पहुंचने पर छह लोगों के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

 दूसरे दिन की यात्रा चीतनाथ घाट स्थित आर्य समाज मंदिर से दिन में 11 बजे निकाली जाएगी। इससे पहले टैक्सी स्टैंड स्थित नेता जी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस अवसर पर पूर्व प्रदेश मंत्री प्रभुनाथ चौहान, पूर्व एमएलसी प्रो. बाबूलाल बलवंत, सिंहासन सिंह, पूर्व पालिका अध्यक्ष रोहिणी कुमार, बृजेंद्र राय, महामंत्री रामनरेश, देवव्रत चौबे, जितेंद्र पांडेय, राजेश्वर सिंह, कुंवर बहादुर सिंह, ओमप्रकाश राय, कुंवर रमेश सिंह, अमरेश गुप्ता, राजेश सोनकर, भानूप्रताप सिंह, रमाकांत सिंह, आदि मौजूद थे। ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed