फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Villagers did a symbolic sit-in demonstration

ग्रामीणों ने किया सांकेतिक धरना-प्रदर्शन

Sat, 04 Jun 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Villagers did a symbolic sit-in demonstration
कासिमाबाद। चकरोड की सही ढंग से पैमाइश न कर कुछ लोगों के दबाव में उप जिलाधिकारी पर काम करने का आरोप लगाकर न्याय की मांग करते हुए शनिवार को शेखनपुर के ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्रवाई की मांग किया।
विज्ञापन

शेखनपुर के एक दर्जन ग्रामीण बृजभूषण सिंह के नेतृत्व में शनिवार को तहसील मुख्यालय पहुंचे। उप जिलाधिकारी पर आरोप लगाया कि वह हमारे गांव के ग्राम प्रधान के प्रलोभन में आकर सही जगह पर स्थित चकरोड की पैमाइश नहीं करा रहे हैं। उप जिलाधिकारी के कारण ही लेखपाल और कानूनगो बार-बार प्रार्थना पत्र देने के बाद भी चकरोड की पैमाइश उचित जगह नहीं कर रहे हैं। आरोप लगाया कि विपक्षी के दबाव में उप जिलाधिकारी द्वारा कोई भी कार्रवाई या अप्रिय घटना घटित करा दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि सांकेतिक धरना-प्रदर्शन कर एक बार चेतावनी दे रहे हैं। अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो मुख्यमंत्री से मिलकर कार्रवाई की मांग करेंगे। बृजभूषण सिंह ने जिलाधिकारी से शीघ्र मदद के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ जीवन रक्षा की मांग किया है। धरना-प्रदर्शन में शिवानंद सिंह, महेश प्रजापति, यशराज सिंह, हर्षराज सिंह, आदित्य सिंह, धनंजय सिंह, द्रौपदी देवी, मिथिलेश कुमार, गुड्डू पासवान, पूर्णमासी प्रजापति आदि प्रमुख थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed