फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Vials of liquor found, five suspended

मिली थी शराब की शीशियां, पांच निलंबित

Sun, 17 May 2020 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Vials of liquor found, five suspended
मरदह। बीते दिनों मरदह ब्लॉक प्रमुख कक्ष में दारू की शीशियां, गिलास और नमकीन मिलने की ब्लाक प्रमुख ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी। इस मामले में जिला विकास अधिकारी ने बड़े बाबू, चौकीदार तथा डीपीआरओ ने तीन सफाई कर्मचारी को निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई से ब्लाक कर्मचारियों में हड़कंप मचा गया है।
विज्ञापन

मरदह ब्लाक प्रमुख डा. निधि सिंह कुशवाहा कहीं बाहर गई थी। वहां से लौटने के बाद 11 मई को जब अपने कार्यालय में पहुंची थी तो देखा था कि आफिस की टेबल पर शराब की तीन शीशी, तीन गिलास, पानी की बोतल एवं खाली नमकीन का पैकेट रखा था। उन्होंने एडीओ पंचायत एवं वीडीओ के कर्मचारियों से कड़ाई से पूछताछ की थी। सभी लोगों के द्वारा अनभिज्ञता जताई गई थी। इसके बाद अगले दिन ब्लाक प्रमुख ने संघ के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह के साथ जिलाधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों से मिलकर लिखित शिकायत की थी। जिलाधिकारी के आदेश पर जिला विकास अधिकारी ने ब्लाक बीडीओ प्रभारी एवं डीसी मनरेगा दिलीप सोनकर से जांच करवाई। जांच में ब्लाक में तैनात वरिष्ठ सहायक बड़े बाबू सुनील कुमार गौतम एवं चौकीदार पतिराम को संलिप्त पाए जाने पर निलंबित कर दिया। इसके अलावा सफाई कर्मी जितेंद्र यादव, वीरवंत प्रसाद तथा उदयनारायण राम को डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह ने दोषी करार देते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन की जानकारी प्रभारी एडीओ पंचायत प्रभाकर पांडेय ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed