फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Varanasi won in both boys and girls category

Ghazipur News: बालक और बालिका वर्ग में वाराणसी ने जीते मैत

Sun, 14 Sep 2025 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Varanasi won in both boys and girls category
खारा गांव में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता टीम के कप्तान को ट्रॉफी प्रदान करते अतिथिगण।  - फोटो : धूता गोशाला के सामने खडंजा में भरे पानी से निकलते लोग।
गाजीपुर/ रेवतीपुर। माध्यमिक विद्यालयों के बालक और बालिकाओं की 69वीं प्रदेशीय विद्यालयीय फुटबॉल प्रतियोगिता में शनिवार को शहर के नेहरू स्टेडियम, रेवतीपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम और इंटर कालेज सुहवल के मैदान पर विभिन्न मंडलों के बीच मैच खेले गए। दूसरे दिन शहर में खेले गए बालिकाओं के मैचों में गोरखपुर ने लखनऊ को 2-0, मेरठ ने अलीगढ़ को 2-0, अयोध्या ने बस्ती को 2-0, वाराणसी ने विंध्याचल को 6-0, अलीगढ़ ने प्रयागराज को 3-0 और प्रयागराज ने मेरठ को 4-0 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। अंडर-19 बालक वर्ग में बस्ती ने मेरठ को 4-0, आजमगढ़ ने कानपुर को 2-0, आगरा ने अलीगढ़ को 1-0, वाराणसी ने मेरठ को 6-0 तथा स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ ने मुरादाबाद को 2-0 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। जबकि देवीपाटन और मिर्जापुर के बीच मैच बराबर पर रहा। अंडर-17 वर्ग में वाराणसी और स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ के बीच मैच होना था लेकिन लखनऊ की टीम के न आने के कारण वाराणसी को वॉक ओवर देना पड़ा। इसके बाद गोरखपुर ने अयोध्या को 5-0, लखनऊ ने सहारनपुर को 5-0, स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ने मिर्जापुर को 2-0, वाराणसी ने प्रयागराज को 9-0 एवं मिर्जापुर ने चित्रकूट को 8-0 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। बालकों के अंडर-14 में आजमगढ़ ने अलीगढ़ को 7-0, स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ ने चित्रकूट को 10-0, वाराणसी ने कानपुर को 4-0, वाराणसी ने लखनऊ को 7-0, स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ने प्रयागराज को 4-0, अलीगढ़ ने मुरादाबाद को 2-0 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। मैच में रेफरी की भूमिका संजय साहनी, रवि, मोहित, कल्पना, शालिनी यादव, जन्मेजय चौरसिया, सर्वेश यादव, विनोद, संजय, अवधेश, मेहरुद्दीन खान ने निभाई जबकि कमेंट्री ओंकार राय ने की। इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह, सह जिला विद्यालय निरीक्षक अरविंद कुमार, राजकीय सिटी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य दिनेश यादव, क्रीड़ा सचिव आकाश सिंह, मुहम्मद मोईन, आशुतोष पांडेय, भगवती राय, भोला यादव, शाहजहां खान, अरुण राय, संतोष राय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


देवनिया ने खारा को 26-18 से हराकर ट्रॉफी जीती

बरेसर। क्षेत्र के खारा गांव में शनिवार को कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खारा और देवनिया की टीमों के बीच खेला गया। खिताबी मुकाबले में देवनिया ने खारा को आठ अंकों से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले का टॉस जीतकर खारा की टीम ने देवनिया को रेड करने के लिए आमंत्रित किया। 20 मिनट के मुकाबले में देवनिया की टीम ने खरा को 26-18 से पराजित कर दिया। प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर आजमगढ़ की टीम रही। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि चंद्रशेखर सिंह और रवि देवगिरी ने विजेता टीम के कप्तान को ट्रॉफी प्रदान किया। इस मौके पर त्रिभुवन सिंह, सोनू कुमार, शुभम यादव, अभिषेक सिंह, संदीप सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed