{"_id":"6011aee08ebc3e544c66e8e8","slug":"vacceen-ghazipur-news-vns571375078","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 19 केंद्रों 4675 को आज लगेगा कोरोना का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 19 केंद्रों 4675 को आज लगेगा कोरोना का टीका
बिरनो सीएचसी पर पुलिस सुरक्षा के बीच उतरता कोविड-19 का वैक्सीन ।
- फोटो : GHAZIPUR
Link Copied
गाजीपुर। जिले के 19 केंद्रों पर 28 जनवरी को 4675 चिह्नित लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। वहीं 29 जनवरी को भी टीकाकरण अभियान जारी रहेगा। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके अलावा चार एवं पांच फरवरी को भी होने वाले वैक्सीनेशन को लेकर माइक्रो प्लान तैयार कर लिया गया है। कोविड-19 का टीकाकरण 28 एवं 29 जनवरी को होगा। विभाग की ओर से 28 जनवरी को 4675 और 29 को 3500 लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। दो दिनों के अभियान को सफल बनाने के लिए जिले के 16 ब्लाकों पर स्थित सीएचसी-पीएचसी के अलावा जिला व महिला अस्पताल एवं शहर के एक निजी अस्पताल में टीकाकरण की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके लिए 47 टीमों को लगाया गया है। टीकाकरण के अभियान की शुरूआत 16 जनवरी को हुई थी। इसके बाद दूसरे चरण में 22 जनवरी को भी टीका लगाया गया था। टीकाकरण अभियान में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के अलावा आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी शामिल हैं। टीकाकरण के लिए सूची ब्लाकों एवं वैक्सीनेशन सेंटरों को उपलब्ध करा दी गई है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डा. उमेश कुमार ने बताया कि मंडलीय अस्पताल वाराणसी से 26 जनवरी को कोल्ड चेन के माध्यम से 12 हजार 450 वैक्सीन उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।