{"_id":"6341c318f087274e10080487","slug":"uttam-singh-got-the-command-of-junior-hockey-team-ghazipur-news-vns678125770","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तम सिंह को मिली जूनियर हॉकी टीम की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तम सिंह को मिली जूनियर हॉकी टीम की कमान
विज्ञापन
मेघबरन स्टेडियम करमपुर की नर्सरी में हॉकी का ककहरा सीखकर सफलता का आसमान छूने वाले खिलाड़ियों की शृंखला में उत्तम सिंह का नाम जुड़ गया है। आगामी 22 से 29 अक्टूबर के बीच मलेशिया में दसवीं सुल्तान जोहर कप की जूनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में उत्तम जूनियर टीम की कप्तानी संभालेंगे।
फॉरवर्ड खिलाड़ी के रूप में माहिर उत्तम सिंह वर्ष 2019 में सुल्तान जोहर कप की हॉकी प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। तब टीम ने सिल्वर पाया था। वर्ष 2021 में उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित जूनियर विश्वकप कप प्रतियोगिता में भी उत्तम देश की टीम का हिस्सा रहे चुके हैं। इसके बाद मई 2022 में जकार्ता में आयोजित एशिया कप की हॉकी प्रतियोगिता में भी उत्तम देश का प्रतिनिधित्व कर देश को ब्रांज मेडल दिला चुके हैं।
फोन पर उत्तम ने बताया कि प्रतियोगिता में भारत और मलेशिया के अलावा जापान, आस्ट्रेलिया, ग्रेट ब्रिटेन व साउथ अफ्रीका की टीमें खेलेंगी। प्रतियोगिता का पहला मैच 22 अक्टूबर को मेजबान टीम के साथ होगा। जबकि 23 को साउथ अफ्रीका, 25 को जापान, 26 को आस्ट्रेलिया और 28 को ग्रेट ब्रिटेन से भारतीय टीम का सामना होगा।
विज्ञापन
उत्तम ने बताया कि वर्ष 2019 में मलेशिया में ही आयोजित सुल्तान जोहर कप में हमारी टीम को सिल्वर से संतोष करना पड़ा था। लेकिन इस बार गोल्ड लाने के लिए टीम पूरा जोर लगा देगी।
करमपुर की मेघबरन स्टेडियम की नर्सरी से निकले उत्तम सिंह के जूनियर हॉकी टीम का कप्तान बनने पर मुझे गर्व और हर्ष दोनों ही हो रहा है। उत्तम के नेतृत्व में देश की टीम फाइनल जीते, इसके लिए मैं पूरी टीम को शुभकामनाएं देता हूं।
-राधेमोहन सिंह, पूर्व सांसद व स्टेडियम के प्रबंधक
12 वर्षों पूर्व पकड़ी थी हॉकी स्टिक
मौधा। जिले के सैदपुर तहसील क्षेत्र के करमपुर गांव के निवासी व देश की जूनियर हाकी टीम के कप्तान उत्तम सिंह ने बताया कि उनके गांव में लगभग 38 वर्षों से संचालित मेघबरन स्टेडियम खिलाड़ियों के लिए वरदान साबित हुआ है। उन्होंने भी 8-9 वर्ष की उम्र में हाकी की स्टिक पकड़ी थी। मेघबरन स्टेडियम के संस्थापक स्व. तेजबहादुर सिंह को याद करते हुए कहा कि यदि वे नहीं होते तो हम नहीं होते। क्षेत्र में हाकी के दर्जनों खिलाड़ियों को चमकने में उनके अद्भुत योगदान है।