{"_id":"7a3972f7c3e467401e738c9f7371d7a5","slug":"uri-people-sleep-basin-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तटवर्ती क्षेत्र के लोगों की उड़ी नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तटवर्ती क्षेत्र के लोगों की उड़ी नींद
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Sun, 26 Jul 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद और वाराणसी में जलस्तर में हुई वृद्घि के चलते शनिवार की रात 10 बजे से जिले में भी गंगा का जलस्तर 2 सेमी प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ने लगा। रविवार की भोर में 4 बजे जलस्तर 5 सेमी प्रति घंटे से बढ़ने लगा तो वहीं सुबह 5 बजे के बाद गंगा के बढ़ाव में 7 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार दर्ज की गई। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शाम 6 बजे गंगा का जलस्तर 8.830 मीटर दर्ज किया गया। इससे बच्छलका पुरा पीपा पुल के पास मिट्टी का टीला ढहना शुरू हो गया।
मध्य प्रदेश में बादल फटने और वर्षा के चलते गंगा की सहायक नदियों के जलस्तर में वृद्घि होने से गंगा का बढ़ाव इलाहाबाद , मिर्जापुर और वाराणसी में शनिवार को तेजी से हो रहा था जबकि जिले में गंगा का जलस्तर 1 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा था। रविवार की भोर में 2 बजे 7.800 मीटर और सुबह 4 बजे 7.820 मीटर दर्ज की गई। सुबह 5 बजे 7.920 मीटर दर्ज किया गया। इसके बाद सुबह 6 बजे से गंगा का जलस्तर 7.990 दर्ज किया गया।
केंद्रीय जल आयोग के स्थल प्रभारी उमाशंकर राम ने बताया कि आज सुबह 10 बजे से इलाहाबाद में जलस्तर में बढ़ाव रुका हुआ है जबकि वाराणसी में 4 सेमी प्रति घंटा से बढ़ाव जारी है। बच्छलकापुरा पीपा पुल के पास जलस्तर बढ़ने से मिट्टी का टीला ढहना शुरू हो गया। सेमरा के लोगों ने गांव बचाने के लिए बनाये गए ठोकर जो जगह-जगह से टूट गये हैं उसे जल्द से जल्द ठीक कराने की मांग की है।