{"_id":"61cca7106e362f1b7c40b217","slug":"urban-people-got-relief-from-additional-burden-due-to-50-percent-reduction-in-swakar-agarwal-ghazipur-news-vns63071870","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वकर में 50 फीसदी की कटौती से शहरी जनता को अतिरिक्त बोझ से छूटकारा मिली: अग्रवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वकर में 50 फीसदी की कटौती से शहरी जनता को अतिरिक्त बोझ से छूटकारा मिली: अग्रवाल
विज्ञापन
गाजीपुर। नगर पालिका परिषद की बैठक अध्यक्ष सरिता अग्रवाल की अध्यक्षता में बुधवार को संपन्न हुई। जिसमें स्वकर (हाउसटैक्स, वाटर टैक्स) के दरों में 50 फीसदी की कटौती और गैर आवासीय (वाणिज्यिक) भवनों को 12 गुना से घटाकर छह गुना कर दिया गया। नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल और पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि साल 2011-12 में तत्कालीन बसपा सरकार ने नगर की जनता पर स्वकर का भारी बोझ लाद दिया था। जिससे नगरवासी काफी परेशान थे। स्व कर के दर में कमी की मांग लंबे समय से जारी थी। बोर्ड की बैठकों में इस बात का प्रस्ताव पास कर शासन को भेजा गया था। दूसरी तरफ टैक्स ज्यादा होने पर वर्षों से अधिकांश लोगों ने टैक्स जमा नहीं किया था। इससे नगर पालिका के राजस्व में बढ़ोतरी नहीं हो पा रही थी।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल ने बताया कि अन्य जगहों की तुलना में नगर पालिका गाजीपुर में स्वकर की दर काफी अधिक हो गई थी। जिसको देखते हुए बोर्ड की बैठक में स्वकर की प्रचलित दरों में 50 फीसदी कम करने और गैर आवासीय (वाणिज्यिक) भवनों पर लागू 12 गुना को घटाकर छह गुना करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुआ। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि 2012-13 से लागू स्वकर की जमा की गई धनराशि का भी समायोजन आगामी वित्तीय वर्षों में किया जाएगा। बैठक में अधिशासी अधिकारी लालचंद सरोज एवं सभासद निर्गुणदास केशरी, अर्जुन सेठ, समरेन्द्रनाथ सिंह, अमरनाथ दुबे, कुंवर बहादुर सिंह, अनिल वर्मा, वंदना मौर्या, सारिका राय, संजय कटियार, सोमेश मोहन राय, कमलेश श्रीवास्तव, अनिता देवी, इशरत जहां, शफकतुल्लाह, सुशील वर्मा, हरिलाल गुप्ता, संतोषी देवी, परवेज अहमद, धीरेन्द्र यादव, आसमा खातून, अमीना खातून, नेहाल अहमद, गोपाल वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, सुशील वर्मा, रूबी यादव, संजय राम, कमलेश बिंद और संजय कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।