{"_id":"5f8877c18ebc3e9bc9199bbb","slug":"up-youth-shot-dead-after-loot-road-jam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पहले फ्रेेंचाइजी संचालक से लूटे 3 लाख, फिर बाइक लूटने के लिए एक युवक की गोली मारकर हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पहले फ्रेेंचाइजी संचालक से लूटे 3 लाख, फिर बाइक लूटने के लिए एक युवक की गोली मारकर हत्या
Thu, 15 Oct 2020 09:54 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 15 Oct 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
आक्रोशित ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर जिले के बरेसर थाना क्षेत्र के बाराचवर-सिऊरी अहमट मार्ग स्थित एक निजी विद्यालय के सामने बाइक सवार दो बदमाशों ने गुरुवार की शाम सड़क के किनारे दुकान पर खड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश युवक की बाइक लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
इससे पूर्व बदमाशों ने घटनास्थल से 300 मीटर पहले यूबीआई बैंक के फ्रेंचाइजी संचालक से तीन लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेना चाहा, लेकिन ग्रामीणों ने विरोध शुरू करने के साथ सड़क जाम कर दिया और उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग शुरू कर दी।
विज्ञापन
बड़ेसर थाने के सतनगर निवासी सूर्यभान चौहान (30) अपने बहन के घर बांकी से घर लौट रहा था। निजी विद्यालय के सामने सड़क किनारे स्थित चाय-पान की दुकान पर रुक गया। इसी बीच, एक बाइक पर सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और अचानक उनकी बाइक दुकान के सामने ब्रेकर पर बंद हो गई। इस पर दोनों बदमाश युवक से उसके बाइक की चाबी छीनने लगे, इसका उसने विरोध किया।
विज्ञापन
बदमाशों की बाइक
- फोटो : अमर उजाला।
इस पर बदमाशों ने युवक के सीने में सटाकर गोली मार दी और बाइक लेकर फरार हो गए। इधर, ग्रामीणों के साथ दौड़ते हुए पीछे से आ रहे भुक्तभोगी परानपुर गांव निवासी यूनियन बैंक फ्रेन्चाइजी संचालक रामसंत यादव ने बताया कि बदमाशों ने तीन लाख रुपये लूट कर भाग रहे हैं। बदमाशों से घटना स्थल पर छोड़ी गई बाइक भी भुक्तभोगी ने पहचान ली।
घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। हत्या की सूचना मिलते ही बरेसर थानाध्यक्ष संजय मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन में जुट गए। कुछ देर बाद मुहम्मदाबाद सीओ विनय गौतम भी मौके पर पहुंचे और आस-पास के लोगों से पूछताछ करने में जुट गए।
इधर घटना स्थल पर पहुंचे परिजन युवक का शव देखकर बिलखने लगे। वहीं घटना से आक्रोशित ग्रामीणों मार्ग जामकर डीएम-एसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। कासिमाबाद एसडीएम और मुहम्मदाबाद सीओ ग्रामीणों को समझाने-बुझाने में जुटे रहे, लेकिन बात नहीं बन सकी। समाचार लिखे जाने तक बाराचवर-सिऊरी अहमट मार्ग जाम था। इस संबंध में मुहम्मदाबाद सीओ विनय गौतम ने बताया हत्यारों की गिरफ्तारी टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।