फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   UP MLC Election 2022 big setback for samajwadi party candidate withdrawa nomination in ghazipur after mirzapur vishal singh chanchal

एमएलसी चुनाव: सपा को एक और झटका, मिर्जापुर के बाद गाजीपुर में भी प्रत्याशी ने पर्चा वापस लिया, भाजपा की राह आसान

Wed, 23 Mar 2022 05:03 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 23 Mar 2022 05:03 PM IST
सार

एमएलसी चुनाव में बुधवार को पूर्वांचल की दो सीटों पर बड़ा उलटफेर हो गया। मिर्जापुर और गाजीपुर में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ने अपना पर्चा वापस ले लिया। 

विज्ञापन
UP MLC Election 2022 big setback for samajwadi party candidate withdrawa nomination in ghazipur after mirzapur vishal singh chanchal
एमएलसी चुनाव: गाजीपुर में भाजपा प्रत्याशी विशाल सिंह चंचल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी एमएलसी चुनाव में मतदान से पहले ही कई सीटों पर भाजपा का जीतना तय हो गया है। बुधवार को एक बाद एक लगातार दो झटके समाजवादी पार्टी को लगे। पहले और मिर्जापुर और फिर बाद में गाजीपुर में सपा प्रत्याशी ने अपना नामांकन पर्चा वापस ले लिया। इसके साथ ही गाजीपुर में अब भाजपा का राह आसान हो गई है।
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी पूर्व एमएलसी विशाल सिंह चंचल के सामने अब निर्दल मदन सिंह हैं। विधान परिषद सदस्य (स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र) के चुनाव के लिए गाजीपुर में चार प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। नाम वापसी के तहत बुधवार को दो उम्मीदवारों की तरफ से पर्चा वापस ले लिया गया।
विज्ञापन

गाजीपुर में दो लोगों ने पर्चा लिया वापस

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एके सिंह ने बताया कि सपा प्रत्याशी भोलानाथ शुक्ला एवं निर्दल देवेंद्र ने नामांकन वापस लिया गया। अब दो प्रत्याशी ही मैदान में हैं। इनमें भाजपा के विशाल सिंह चंचल एवं निर्दल मदन सिंह शामिल हैं। पिछली बार चंचल निर्दल मैदान में थे। इस बार भाजपा से प्रत्याशी बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाजीपुर में विधानसभा चुनाव में सातों सीट पर सपा का कब्जा होने से एमएलसी चुनाव बहुत कांटे का हो गया था। पिछले साल हुए ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत चुनाव में भाजपा का दबदबा रहा। लेकिन विधानसभा चुनाव में भाजपा को निराशा मिली। ऐसे में माना जा रहा था कि इस चुनाव में जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। लेकिन अब सपा प्रत्याशी ने अपना पर्चा ही वापस ले लिया। 

पिछली बार की अपेक्षा इस बार के एमएलसी चुनाव में जिले का राजनीतिक और अन्य समीकरण काफी बदल गया है। ऐसे में 3132 वोटों में किस पार्टी के उम्मीदवार अधिक वोटों को जुटा पाते हैं। इसका कयास लगा पाना अभी काफी मुश्किल है।

मिर्जापुर में भाजपा प्रत्याशी विनीत सिंह का निर्विरोध जीतना तय

UP MLC Election 2022 big setback for samajwadi party candidate withdrawa nomination in ghazipur after mirzapur vishal singh chanchal
एमएलसी चुनाव: मिर्जापुर में भाजपा प्रत्याशी विनीत सिंह - फोटो : अमर उजाला

मिर्जापुर से सपा प्रत्याशी रमेश सिंह यादव ने बुधवार को अचानक अपना पर्चा वापस ले लिया है। सपा प्रत्याशी के नाम वापस लेने से भाजपा प्रत्याशी विनीत सिंह का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।उनके पर्चा वापस लेने की खबर मिलते ही समाजवादी पार्टी नेताओं में खलबली मच गई है। सपा जिलाध्यक्ष ने भाजपा पर दबाव देकर पर्चा वापस कराने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed