{"_id":"65f5a2c218d8278b20071bf7","slug":"up-lok-sabha-election-2024-ghazipur-lok-sabha-seats-polling-date-and-results-schedule-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur Lok Sabha Election Date: एक जून को होगा चुनाव, आचार संहिता लागू होते ही गाजीपुर पुलिस सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur Lok Sabha Election Date: एक जून को होगा चुनाव, आचार संहिता लागू होते ही गाजीपुर पुलिस सतर्क
Sat, 16 Mar 2024 07:18 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 16 Mar 2024 07:18 PM IST
सार
लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के बाद गाजीपुर में जिले स्तर पर निर्वाचन विभाग सक्रिय हो गया है। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी आदर्श आचार संहिता का पालन कराने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
Ghazipur news
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा चुनाव के लिए शंखनाद हो गया है। जनपद में सातवें चरण में एक जून को मतदान होगा। इसके लिए पांच विधानसभा क्षेत्र वाले गाजीपुर संसदीय सीट के लिए 1108 मतदान केंद्रों पर 2035 बूथ बनाए गए हैं। यहां 20 लाख 70 हजार 886 मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रयोग करने का मौका मिलेगा। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के बाद जनपद स्तर पर निर्वाचन विभाग सक्रिय हो गया है। आलाधिकारी आदर्श आचार संहिता का पालन कराने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
लोकसभा के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। इस बार लोकसभा चुनाव सात चरणों में संपन्न कराए जाएंगे। 19 अप्रैल से मतदान शुरू होंगे, जो एक जून तक चलेंगे। तारीखों का एलान होने के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है। एक जून को 7वें चरण के लिए वोटिंग होगी।
विज्ञापन
इसी चरण में गाजीपुर लोकसभा सीट के लिए मतदान होगा। जबकि चार जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। जनपद में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए पहले से ही तैयारी पूरी की गई है। जनपद में सीआईएसएफ के जवानों के साथ-साथ जनपद की पुलिस पैदल मार्च भी करना शुरू कर दी है। इस दौरान लोगों को निर्भिक होकर मतदान करने के लिए प्रेरित कर रही है।
विज्ञापन
किस विधानसभा क्षेत्र में बनाए गए कितने मतदान केंद्र और बूथ
विधानसभा बूथ मतदान केंद्र
जखनिया 462 261
सैदपुर 412 252
गाजीपुर 354 184
जंगीपुर 379 216
जमानिया 428 195