{"_id":"6261960344515114617a0c0a","slug":"unknown-youth-dies-after-being-hit-by-a-train-ghazipur-news-vns6495344171","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मध्य रेलवे दरौली स्टेशन के किमी संख्या 704/3 पास अप लाइन में बृहस्पतिवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक 40 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को रेलवे पटरी से हटाकर चौकी पर लाया और शिनाख्त शुरू कर दी। काफी प्रयास के बाद सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस ने शव को मर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया। जीआरपी उपनिरीक्षक विद्यासागर ने बताया कि पहचान नहीं होने पर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक लिखा पढ़ी करने के बाद मर्चरी हाउस भेज दिया गया है।
खानपुर थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव में बुधवार की शाम सर्प दंश से एक बालिका की मौत हो गई।
पुत्री की मौत से परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा फैल गया। देर रात परिजनों ने शव का जलप्रवाह कर दिया।
गांव निवासी हरिलाल की पुत्री मोनी यादव (7) परिजनों के साथ खेत में लहसुन की क्यारी से घास निकाल रही थी। उसी समय उसके पैर में सर्प ने डंसलिया। इससे बालिका का शरीर जहां नीला पड़ने लगा, वहीं उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे डाक्टर के पास लेकर गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मासूम पुत्री का शव देखकर मां गीता देवी दहाड़े मारकर रोने लगी। देर रात परिजनों ने शव का जलप्रवाह कर दिया।