फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Unknown vehicle collided with bike rider lawyer, death

Ghazipur News: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार वकील को मारी टक्कर, मौत

Thu, 01 Dec 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Unknown vehicle collided with bike rider lawyer, death
खानपुर थाना क्षेत्र के अमेंदा और ददरा गांव के बीच सीवान स्थित जीऊली देवगांव मार्ग पर बुुुधवार की रात अज्ञात वाहन के टक्कर से बाइक सवार अधिवक्ता की मौत हो गई। वह एक निमंत्रण में शामिल होकर घर जा रहे थे। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को दुर्घटना की जानकारी होते ही अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई और वह न्यायिक कार्य से विरत रहे।
विज्ञापन

लोहजरां गांव निवासी एवं अधिवक्ता अरुण यादव (53) देर शाम बाइक से किसी मित्र के निमंत्रण पर सोनियापार गांव गए हुए थे। वहां निमंत्रण में शामिल होने बाद वह बाइक से घर लौट रहे थे। अमेंदा और ददरा गांव के बीच सीवान स्थित जीऊली देवगांव मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मारी दी। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई। वह बाइक सहित सड़क पर गिर पड़े, उन्होंने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

राहगीरों एवं ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने आई और हादसे की सूचना परिजनों को दी। परिवार के लोग रोते- बिलखते थाने पहुंच गए। पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अरुण यादव पांच भाइयों और दो बहनों में चौथे नंबर पर थे। दुर्घटना की पहली सूचना उनके भतीजे और सपा नेता संतोष यादव को फोन पर मिली। अधिवक्ता की मां वंशराजी देवी और पत्नी सितारा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में खानपुर थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि मृतक अधिवक्ता के भाई अजय यादव की तहरीर पर अज्ञात वाहन और चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही वाहन को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है।

तीन दिनों तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता
मौधा। दुर्घटना के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को सैदपुर तहसील परिसर में आए साथी अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन के बैनर तले शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही तीन दिनों तक न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया। इस दौरान रमेश सिंह, राजेंद्र प्रसाद, राजेंद्र यादव, प्रेम नारायण यादव, बृजेश सिंह, अरविंद सिंह, राजेंद्र यादव, रामानंद, गोपाल, रामजी यादव, धनंजय सिंह, अमरनाथ सिंह, विनीत सिंह, आलोक पांडे व मुन्ना वकील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed