फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   University examination completed according to Kovid guidelines

कोविड गाइडलाइन के अनुसार संपन्न हुई विश्वविद्यालय की परीक्षा

Mon, 05 Jul 2021 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
University examination completed according to Kovid guidelines
गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से संबद्ध महाविद्यालयों के स्नातक द्वितीय-तृतीय एवं परास्नातक अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं की परीक्षा सोमवार से शुरू हो गई। जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पहले दिन की परीक्षा कोविड गाइडलाइन के अनुसार सकुशल संपन्न हुई।स्नातकोत्तर महाविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पहली पाली में स्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्रों की संस्कृत की परीक्षा में 34 एवं 18 सहित कुल 52 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। द्वितीय पाली में बीए-बीएससी सैन्य विज्ञान की परीक्षा में 123 एवं 64 सहित कुल 187 परीक्षा में बैठे। परीक्षा से पूर्व परीक्षार्थियों को जांच के बाद कक्षों में भेजा गया। परीक्षार्थियों के लिए मास्क एवं सेनेटाइजर लाना अनिवार्य था। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. समरबहादुर सिंह ने बताया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। औड़िहार संवाददाता के अनुसार राजकीय महाविद्यालय सैदपुर में स्नातक द्वितीय एवं बीए तृतीय के संस्कृत विषय की परीक्षा संपन्न हुई। द्वितीय वर्ष में 10 और तृतीय वर्ष में 14 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। शाम की पाली में आयोजित उक्त परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हुई। इस परीक्षा केंद्र पर रामकरन महाविद्यालय के परीक्षार्थियों का भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है लेकिन संस्कृत विषय का वहां कोई परीक्षार्थी पंजीकृत नहीं रहा। प्राचार्य डॉ. नीरज कुमार गुप्ता के अनुसार मंगलवार की शाम को स्नातक द्वितीय वर्ष के परीक्षार्थियों की समाजशास्त्र की परीक्षा आयोजित है। जमानिया संवाददाता के अनुसार हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्थित केंद्र पर कोविड गाइड लाइन के अनुसार परीक्षा संपन्न हुई। बीए द्वितीय वर्ष के पंजीकृत 28 के सापेक्ष 26 एवं बीए तृतीय वर्ष में 46 के सापेक्ष 45 शिक्षार्थियों ने परीक्षा दी। केंद्राध्यक्ष डॉ. शरद कुमार ने बताया कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सहायक केंद्राध्यक्ष डॉ. विमला देवी डॉ. शशिनाथ सिंह डॉ. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री डॉ. अरुण कुमार एवं डॉ. संजय कुमार सिंह को सहायक केंद्राध्यक्ष एवं मनोज कुमार सिंह प्रदीप कुमार सिंह आंतरिक उड़ाका दल की भूमिका का निर्वाह कर रहे हैं। उचित सामाजिक दूरी तय करते हुए छात्र-छात्राओं को बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन की मंशा के अनुरूप शुचितापूर्ण ढंग से परीक्षा संपादित कराने के लिए महाविद्यालय प्रशासन कटिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed