फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Understand the applications received under the schemes

बैंक शाखावार योजनाओं के तहत प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली

Mon, 24 Aug 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Understand the applications received under the schemes
गाजीपुर। जिलाधिकारी ने सोमवार को राइफल क्लब के सभागार में आयोजित बैठक में वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए लाभार्थीपरक ऋण योजनाओं की बैंक शाखावार समीक्षा की। इस दौरान जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य ने जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र के अंतर्गत प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद, वित्त पोषण सहायता योजना, जिला विकास अभिकरण के अंतर्गत राष्ट्रीय आजीविका मिशन, पशुपालन विभाग के अंतर्गत डेयरी के लिए लाभार्थी ऋण परक योजनाओं की बैंक शाखावार प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने सभी बैंक समन्वयक एवं संबंधित शाखा प्रमुख को निर्देश दिया कि शासन की ओर से आम जनमानस के लिए जो भी लाभकारी योजनाऍं चलाई जा रही है उसका लाभ प्रत्येक पात्र आवेदनकर्ता को मिले। बैंकर्स यह सुनिश्चित कर लें कि जितने भी आवेदन आते हैं उसका शत-प्रतिशत समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया जाए। कोविड-19 महामारी को देखते हुए तथा लोगों को जीवन यापन के लिए शासन द्वारा छोटे-छोटे समूहों में रोजगार की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा जो भी योजनाएं संचालित हो रही है उसमें बैंक एक महत्पूर्ण कड़ी के रूप में है। इसलिए लोगों को शत-प्रतिशत लाभ दिया जाना चाहिए। जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बैंकर्स आवेदनकर्ताओं के आवेदन को नियमानुसार, पारदर्शी, समयबद्ध तरीके से निस्तारण करना सुनिश्चित करें। कार्यालय में कोई भी व्यक्ति आता है तो उसके साथ अच्छा व्यवहार रखें, उसके आवेदन पत्रों का नियमानुसार निस्तारण करें चाहे वह लोन, खाता या लाभकारी योजनाओं से संबंधित हो। उन्होंने कहा कि ‘‘हमारा उद्देश्य उसका हाथ पकड़ कर आगे ले जाना है, न कि उसे समस्याओं में टालना‘‘। इस तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, सहायक आयुक्त उद्योग अजय कुमार गुप्त, जिला अग्रणी प्रबंधक गाजीपुर, जिला विकास अधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी एवं अन्य जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन

.....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed