फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Underground wire damaged, city groaning due to 12-hour power cut

भूमिगत तार क्षतिग्रस्त, 12 घंटे की बिजली कटौती से कराहा शहर

Mon, 13 Jun 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Underground wire damaged, city groaning due to 12-hour power cut
गाजीपुर। शहर में रविवार की रात भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती से जीना मुहाल हो गया था। करीब 12 घंटे की अघोषित कटौती के बाद बिजली व्यवस्था बहाल हुई। जिसके बाद पानी की व्यवस्था होने से लेकर पंखा चल सका। इस दौरान पूरा जीवन अस्त होने से गर्मी से लोग बेहाल हो गये थे।
विज्ञापन

रविवार की रात रेलवे की ओर से रजदेपुर में खुदाई का काम हो रहा था। उसी दौरान भूमिगत बिजली का तार क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे शहर के रौजा, कपूरपुर, रजागंज, ददरीघाट, सब्जी मंडी समेत कई इलाकों में 12 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। रात में करीब 10.30 बजे बिजली आपूर्ति प्रभावित होने के बाद अगले दिन सुबह 10.15 बजे तक सप्लाई बाधित रही। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने फिलहाल मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। लेकिन रेलवे की ओर से लापरवाही बरतने और बिजली लाइन क्षतिग्रस्त करने पर करीब 30 लाख रुपये का इस्टीमेट भेज दिया है। जिस पर रेल अधिकारियों की ओर से भुगतान करने की बात कही गई है।
विज्ञापन

एसडीओ शिवम राय का ने बताया कि बिजली विभाग की ओर से पहले भी रजदेपुर में उस स्थान पर खुदाई नहीं करने को कहा गया था। बावजूद इसके वहां जेसीबी से खुदाई की गई। उसी दौरान लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि रेलवे ने लाइन को दुरुस्त करने के लिए आने वाले खर्च का भुगतान करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed