फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Under-19 team of Ghazipur division announced

गाजीपुर मंडल की अंडर-19 की टीम घोषित

Thu, 02 Jun 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Under-19 team of Ghazipur division announced
गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में रणजी खिलाड़ी चयनकर्ता ब्रजेंद्र सिंह की देख-रेख में गाजीपुर मंडल की अंडर-19 टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि टीम में धनंजय यादव (आजमगढ़), कुवंर शिवम सिंह (आजमगढ़), कुलदीप सिंह चौहान (मऊ), मुरारी यादव (बलिया), ज्योति आदित्य पांडेय (गाजीपुर), रोहित सिंह यादव (गाजीपुर), ऋतुराज सिंह (बलिया), पंकज यादव (बलिया), प्रीत राय (गाजीपुर), शिवम सिंह (बलिया), अवध बिहारी यादव (गाजीपुर), हिमांशु सिंह (बलिया), अराफात खान (मऊ), अनुनय मिश्रा (बलिया), अमन यादव (गाजीपुर), जयहिंद कुमार (गाजीपुर) शामिल हैं। बताया कि प्रिंस यादव (गाजीपुर), धनंजय (मऊ), प्रदीप यादव (मऊ), आशीष कुमार सिंह (बलिया), शमशाद अहमद (आजमगढ़) एवं अमित भगत (आजमगढ़) को अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया है। ट्रायल समिति के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि मंडल के अंतर्गत आने वाले गाजीपुर, बलिया, मऊ तथा आजमगढ़ के अंडर-14 ट्रायल की घोषणा शीघ्र ही कर दी जाएगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि आगामी जोनल प्रतिस्पर्धा से संबंधित सभी सूचनाएं यूपीसीए की तरफ से सभी दस्तावेज के सत्यापन के बाद दूरभाष अथवा विज्ञप्ति के माध्यम से दे दी जाएगी। अंडर-16 का ट्रायल परीक्षण चार एवं पांच जून को स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के जीडीसीए मैदान पर सुबह सात बजे से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed