फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Umar is being treated worse than a big criminal: Shibghatullah Ansari

Ghazipur News: बड़े अपराधी से भी शायद ज्यादा खराब व्यवहार उमर के साथ हो रहाः शिबगतुल्लाह अंसारी

Fri, 22 Aug 2025 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Umar is being treated worse than a big criminal: Shibghatullah Ansari
गाजीपुर। मऊ से विधायक अब्बास अंसारी को हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद बड़े अब्बू व पूर्व विधायक शिबगतुल्लाह अंसारी ने कहा कि यह न्याय की जीत है। वहीं, उमर अंसारी पर बोले कि जेल में बच्चे (उमर अंसारी) के साथ किसी बड़े अपराधी से शायद ज्यादा खराब व्यवहार किया जा रहा है। उमर अंसारी की गिरफ्तारी को लेकर बुधवार की रात मीडिया से बातचीत में पूर्व विधायक शिबगतुल्लाह अंसारी ने कहा कि जेल में उसके साथ बुरा बर्ताव किया जा रहा है। जमीन से जुड़े एक मामले में फर्जी दस्तखत का आरोप लगाकर बिना हस्ताक्षर विशेषज्ञ की जांच और बिना किसी प्रमाण के जेल भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि यह सरकार विरोधियों को दबाने के लिए ऐसे कदम उठा रही है। उमर अंसारी से मिलने वालों के दस नाम मांगें गए थे, जिसमें वह भी हैं और एक दिन मिलने भी गए थे। वहां सारी स्थिति देखी। उमर अंसारी को बिल्कुल तन्हाई में रखा गया है। बड़े अपराधी जैसा व्यवहार किया जाता है, शायद उससे भी ज्यादा खराब व्यवहार उस बच्चे के साथ किया जा रहा है। इसके पहले अब्बास अंसारी को हाईकोर्ट से मिले राहत पर उन्होंने कहा कि बड़े दिन से इस फैसले का इंतजार था, इस फैसले के आने के बाद अदालतों पर भरोसा और मजबूत हुआ है। जिस तरह से लोअर कोर्ट से फैसला कराया गया था वो आप सभी को मालूम ही है। ये फैसला न्याय की जीत है। आरोप लगाते हुए कहा कि हेट स्पीच मामले में कोई बात नहीं थी, लेकिन रिटायर होने वाले जज को लाकर सजा कराई गई। लेकिन, अब हाईकोर्ट से इंसाफ मिला है, अब विधायकी भी बहाल होगी, अभी फैसले की कॉपी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed