फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two women arrested for pawning fake jewelery

Ghazipur News: नकली गहने गिरवी रखने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

Wed, 15 Nov 2023 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Two women arrested for pawning fake jewelery
मुहम्मदाबाद। क्षेत्र के यूसुफपुर बाजार स्थित एक आभूषण की दुकान में मंगलवार की शाम को नकली गहने गिरवी रखकर ठगी करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। यूसुफपुर बाजार नटराज कटरा मोड़ स्थित आभूषण की दुकान में महिलाएं तीन बार नकली चांदी के आभूषण गिरवी रखकर 16 हजार 500 रुपये ले गई थीं। दुकानदार को पता चला कि आभूषण नकली हैं तो वह उन महिलाओं की खोजबीन करने लगा। इसी बीच एक आरोपी महिला दुकान पर पहुंचकर नकली चांदी के पायल गिरवी रखकर छह हजार रुपये देने की मांग करने लगी। जब दुकानदार आश्वस्त हो गया कि गहने नकली हैं तो उसने पुलिस को जानकारी दी। शाहनिंदा पुलिस चौकी प्रभारी महिला पुलिस के साथ दुकान पर पहुंचे और आरोपी महिला के साथ बाहर घूम रही दूसरी महिला को भी गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक घनानंद त्रिपाठी ने बताया कि ठगी के आरोप में दो महिलाओं को पकड़कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed