फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two sides clashed over breaking the peepal leaf

पीपल का पत्ता तोड़ने को लेकर दो पक्ष भिड़े

Fri, 17 Apr 2020 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Two sides clashed over breaking the peepal leaf
मुहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर और बरेजपुर गांव के दो पक्षों के बीच शुक्रवार को पीपल का पत्ता तोड़ने को लेकर जमकर मारपीट हुई। इस घटना को प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए मारपीट तथा लॉकडाउन के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। कुल 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर किया गया है। साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

इलाके के केशवपुर गांव के कुछ युवक बरेजपुर गांव में पीपल का पत्ता तोड़ रहे थे। इसी बीच गांव का गुड्डू यादव पत्ता तोड़ने से मना करने लगा। इस बात पर केशवपुर गांव के कुछ युवक मारने-पीटने लगे। मारपीट की सूचना मिलते ही गुड्डू यादव के पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों से मारपीट होने लगी। विवाद को सांप्रदायिक रूप लेता देख गांव के लोगों की सूचना पर एसडीएम राजेश कुमार गुप्ता, क्षेत्राधिकारी विनय गौतम और कोतवाल अशेषनाथ सिंह मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इस मामले में गुड्डू यादव की तहरीर पर केशवपुर गांव के एक नामजद सहित चार के खिलाफ प्राथमिक दर्ज की गई है। इसके साथ ही, उप निरीक्षक लालता प्रसाद यादव की रिपोर्ट पर लॉकडाउन तोड़कर एक जगह एकत्र होने पर लॉकडाउन और जनता कर्फ्यू के उल्लंघन पर केशवपुर निवासी मो. मसरूद्दीन, फिरोज अहमद, खुर्शीद अहमद और बरेजपुर निवासी अमरनाथ यादव, गुड्डू यादव और राहुल यादव के खिलाफ मामला पंजीकृत किया है। कोतवाल अशेषनाथ सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed