गाजीपुर: ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से लूट कर भाग रहे 80 हजार, पुलिस मुठभेड़ में दो लुटेरे घायल, एक फरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर जिले के शहर कोतवाली के जंजीरपुर गांव के पास बुधवार रात करीब साढ़े 8 बजे हुई पुलिस मुठभेड में दो लुटेरे घायल हो गए। वहीं दो गोली थानाध्यक्ष की जैकेट में फंस गईं, जिससे वह बाल-बाल बच गए। जबकि एक लुटेरा अंधरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
पुलिस ने मौके से लूट का एक लाख 80 हजार और अन्य सामान बरामद हुआ है। फिलहाल दोनों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, नंदगंज थाना क्षेत्र के तलवल मोड़ के पास यूनियन बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक अवकाश बैग में मौजूद एक लाख 80 हजार रुपये काउंटर पर रखकर साफ-सफाई करने में जुटे थे। इसी दौरान एक बाइक तीन लुटेरे पहुंचे और एक लुटेरा बाइक स्टार्ट करके बाहर खड़ा था। जबकि दो लुटेरे केंद्र में पहुंचे और बैग सहित पैस लेकर भागने लगे।
ग्राहक सेवा केंद्र संचालक ने लुटेरों का पीछा किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इधर सूचना पर पहुंचे एसपी रामबदन सिंह ने मातहतों लुटेरों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। नंदगंज थानाध्यक्ष सत्येंद्र राय वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार लुटेरे आते दिखाई पड़े।
इसी दौरान लुटेरों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम पीछा करते हुए शहर कोतवाली पुलिस भी जंजीरपुर गांव के पास पहुंची। वहां मुठभेड़ में दो लुटेरों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने दोनों को धर दबोचा। वहीं एक लुटेरा फरार हो गया। पुलिस दोनों घायलों को जिला अस्पताल लेकर आई।
पुलिस ने दोनों के पास से लूट के एक लाख 80 हजार रुपये, एटीएम और दो पिस्टल भी बरामद की। एसपी रामबदन सिंह ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में दो लुटेरे घायल हुए है। जिला अस्पताल में दोनों का उपचार चल रहा है।