फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two people died in road accident at ghazipur

गाजीपुर में तेज रफ्तार का कहर: सड़क हादसे में इकलौते बेटे समेत दो लोगों ने गवांई जान, परिवार में मचा कोहराम

Sun, 13 Oct 2024 06:36 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 13 Oct 2024 06:36 PM IST
सार

Ghazipur Accident News: गाजीपुर जिले में अलग- अलग हादसों में दो लोगों की जान चली गई। दुर्घटना तेज रफ्तार के चलते हुई। वहीं हादसे की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Two people died in road accident at ghazipur
मृतक प्रदीप यादव व राजनाथ यादव की फाइल फोटो - फोटो : परिजन

विस्तार

गाजीपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार इकलौते पुत्र सहित दो की मौत हो गई। घटना के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


यह है मामला
सुहवल थाना क्षेत्र के सब्बलपुर निवासी प्रदीप यादव (24) बाइक से सुगवलियां मामा के गांव जा रहा था। सुहवल- ढढ़नी मार्ग स्थित खजुहा गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


मृतक के पिता श्रीकांत यादव ने सुहवल थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। दुर्घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। दशहरा के पर्व की खुशियां मातम में बदल गई। सुहवल थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वाहन चालक की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के झोरिया स्टेट हाईवे पर रात 10. 30 झोरिया गांव निवासी राजनाथ यादव (25) अपने जीजा अशोक यादव को बाइक से लेकर घर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। इससे पीछे बैठे अशोक यादव खेत में गिर गए। वहीं राजनाथ यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक लोग राजनाथ यादव को अस्पताल लेकर जाते रास्ते में उसकी मौत हो गई। 

पुलिस ने रात में शव को मॉर्च्यूरी हाउस भेज दिया। मृतक चार बहनों में इकलौता भाई था। वह बिहार राज्य के हाजीपुर लालगंज में एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में ऑपरेटर के पद पर कार्य करता था। विजयदशमी के मौके पर घर आया था। घटना के बाद मां उर्मिला देवी सहित पूरा परिवार रोने बिलखने लगा। 

मृतक के जीजा अशोक यादव ने बताया कि बाइक सवार इतनी तेज रफ्तार में था कि हादसे में राजनाथ यादव के सिर में गंभीर चोटें आईं थीं। थानाध्यक्ष केपी सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर से मुकदमा दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात बाइक सवार की तलाश की जा रही है।

पोखरी में डूबकर किसान की मौत

नोनहरा थाना क्षेत्र के सुसुंडी गांव के उत्तरी छोर पर स्थित पोखरी में शनिवार को डूबकर एक किसान की मौत हो गई। सुसुंडी गांव निवासी राजेंद्र राम (50) खेती किसानी करते थे। वह घर से गांव के उत्तरी छोर स्थित पोखरी के पास शौच करने गए थे। पोखरी में पैर धो रहे थे इसी दौरान पैर फिसलने से वह पोखरी में डूब गए। इधर मृतक के घर की दो महिलाएं खेत की तरफ जा रहीं थीं। उन्होंने देखा कि पोखरी में राजेंद्र राम का शव उतराया है। महिलाओं के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को पोखरी से बाहर निकाला। राजेंद्र राम की मौत से पत्नी मीरा देवी, पुत्र रामानंद, शिवानंद, कौशल के साथ पुत्री चंदा देवी एवं वंदना का रो-रो कर बुरा हाल है। नोनहरा थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed