फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two Muslim, 97 Hindu couples married each other in Chief Minister's mass marriage

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में दो मुसलिम, 97 हिंदू जोड़े एक दूसरे के हुए

Wed, 14 Jul 2021 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Two Muslim, 97 Hindu couples married each other in Chief Minister's mass marriage
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शहर के बंशी बाजार स्थित रायल पैलेस में कुल 99 जोड़ों की शादी रचाई गई। विवाह कार्यक्रम में दो मुस्लिम और 97 हिंदू जोड़े शामिल हुए। विवाह कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल तथा मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारभ्भ किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, जिला विकास अधिकारी श्रीभूषण कुमार, जिला विज्ञान अधिकारी अखिलेश जायसवाल, उपजिलाधिकारी सदर अनिरूद्ध प्रताप सिंह सहित समस्त अधिकारीगण ने उपस्थित होकर नव विवाहित वर-वधुओ को आशीर्वाद दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि जितने जोड़े आज विवाह के बंधन में बंध रहे हैं वे एक-दूसरे का सम्मान करते हुए अपने घर के बड़े बुजुर्गो का सम्मान कर उनका भी आशीर्वाद लें। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सभी विकास खण्डों, नगर पालिका क्षेत्रों से कुल 99 जोड़ों की शादियां करायी गयी। इसमें भांवरकोल क्षेत्र से सात, सादात से एक, मरदह से दस, जखनियां से तीन, देवकली से चार, मुहम्मदाबाद से तीन, कासिमाबाद से 20, रेवतीपुर से चार, बिरनो से 23, सदर से चार, नगर पालिका से एक, मनिहारी से 13, करण्डा से दो और विकास खण्ड बाराचवर से चार जोड़े की शादी संपन्न करायी गयी। नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने उपस्थित लोगो का अभिनन्दन करते हुए नव विवाहित वर-वधुओ को शुभकामना दी। कहा कि आज जो जोड़े वैवाहिक जीवन में बधकर सात फेरे लेकर एक दूजे के लिए शपथ लिये हैं वे हमेशा एक दूसरे का सम्मान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed