{"_id":"5f5d065b8ebc3e5aa6449539","slug":"two-innocent-sisters-died-under-suspicious-circumstances-ghazipur-news-vns5469128112","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर: दूध पीते ही संदिग्ध हाल में दो मासूम बहनों की मौत, रसोई में मिला जहरीला सांप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर: दूध पीते ही संदिग्ध हाल में दो मासूम बहनों की मौत, रसोई में मिला जहरीला सांप
Sun, 13 Sep 2020 04:12 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 04:12 PM IST
विज्ञापन
सांप
- फोटो : Social Media
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में शनिवार को दो सगी मासूम बहनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इससे गांव में मातम छा गया है। परिजनों ने दोनों शवों को सुपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन
मरदह थाना क्षेत्र के छोटका मरदह गांव में शुक्रवार की देर रात जिक्रा परवीन(5) और इक्रा खातून(3) की नींद टूट गई और रोने लगी। इस पर पिता करीम अहमद ने दोनों को गिलास से दूध पिलाकर चुप कराया।
विज्ञापन
कुछ ही देर बाद दोनों मासूम छटपटाने लगीं और मुंह से झाग निकले लगा। यह देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्य ने जब दूध रखे स्थान और उसके आसपास देखा तो एक सांप व एक मेंढक दिखाई पड़ा। इसके बाद आनन-फानन में परिजन दोनों को लेकर मऊ स्थित निजी अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos
इधर, घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। पिता करीम अहमद और मां रानी परवीन का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इनकार करते हुए दोनों शवों को सुपुर्दे खाक कर दिया। घटना को लेकर गांव में मातम पसरा हुआ है।