{"_id":"5f00b6498ebc3e42f44162fd","slug":"two-died-including-woman-due-to-lightning-ghazipur-news-vns5339739174","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से महिला समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से महिला समेत दो की मौत
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के दरौली गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हो गए। प्रशासन ने मौकामुआयना किया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
दरौली गांव की वनवासी बस्ती की रहने वाली अंजू देवी (25) पत्नी सुधीर अपने आठ माह के पुत्र अशोक एवं रीता के साथ शुक्रवार की शाम घर से निकल कर मेडिकल कीदुकान पर दवा लेने गई थी। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई और तेज आवाजके बीच आकाशीय बिजली चमकने लगी और अचानक महिला को आकाशीय बिजली लग गयी। इससे वह जमीन पर गिर गई और मौके पर उसकी मौत हो गई। इस घटना में अशोक अंकित(5) सहित 25 वर्षीय रीता झुलस गई। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में सभी आकाशीय बिजली से झुलसे लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां सभी का इलाज किया गया और हालत मेंसुधार बताया जा रहा है। घटना की सूचना पाकर तहसीलदार आलोक कुमार रात में ही मृतका के गांव पहुंचे और परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया।इस दुख की घड़ी में हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया। पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने अपने समर्थकों के साथ दरौली वनवासी बस्ती पहुंच कर सुधीर को दु:ख की इस घड़ी में हौसला दिलाया। शासन एवं प्रशासन स्तर पर हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। उधर, क्षेत्र के नूरपुर गांव में बिजली गिरने से कांता (50) की मौत हो गई।