{"_id":"62813ab7d9e0585a7639cf5f","slug":"two-dead-including-woman-ghazipur-news-vns65372570","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सहित दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार की रात और रविवार की सुबह ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला और पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इसके साथ ही घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत खराब होने पर मेडिकल स्टोर संचालक को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों की ओर से मिली तहरीर पर मुकदमा दर्जकर पुलिस चालक की तलाश में जुट गई।
नंदगंज संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के धरवां गांव निवासी नीरज कुशवाहा (18) देर शाम लीची खरीदने के लिए बाइक से स्थानीय बाजार गया था। लीची खरीदने के बाद वह अपने चचेरे भाई अंचल (19) के मेडिकल स्टोर पर पहुंचा। जहां दोनों दुकान बंद करके बाइक से घर लौट रहे थे। श्रीगंज शिव मंदिर के पास पिकअप के चपेट में आ गए। हादसे में दोनों भाई बाइक सहित सड़क पर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने नीरज कुशवाहा को मृत घोषित कर दिया और घायल अंचल कुशवाहा की हालत गंभीर होने पर वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। मृतक नीरज बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। युवक की मौत की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। इधर पिकअप चालक घटना के बाद गाड़ी सहित फरार हो गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का दाह संस्कार चोचकपुर घाट पर कर दिया। मृतक अपने पिता की चार संतानों में तीसरे नंबर पर था। दोनों बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। माता सरोज देवी के बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मृतक के परिजनों द्वारा कोई सूचना नहीं दी गई है। बिरनो संवाददाता के अनुसार मरदह थाना क्षेत्र के उच्चोर गांव निवासी हरहंगी राम पत्नी तारा देवी (40) के साथ बाइक से नगर किसी काम से आए थे। पति-पत्नी बाइक से सुबह 11.30 बजे घर जा रहे थे। सरायबंदी गांव के सामने पेट्रोल पंप के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक में सामने से टक्कर मार दिया। हादसे में तारा देवी की मौके पर मौत हो गई। जबकि पति हरहंगी राम घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के जेठ बजरंगी राम ने ट्रक चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर लिया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।