{"_id":"6213d71e03eeb53211728ddf","slug":"two-corona-infected-found-in-the-district-ghazipur-news-vns6397824155","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में मिले कोरोना के दो संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में मिले कोरोना के दो संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। जिले में सोमवार को दो कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे होम आईसोलेट कर दिया। वहीं चार संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए। ऐसे में सक्रिय मरीजों की संख्या 21 रह गई है। वहीं 832 संदिग्धों का स्वैब आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा गया। जबकि 691 किशोरों को प्रथम और 6645 को दूूसरा डोज लगा। साथ ही 116 को बूस्टर डोज लगा। साथ ही 18 से 60 वर्ष के 408 को कोरोना का पहला डोज और 9727 को दूसरा डोज लगा।
कोरोना की तीसरी लहर में प्रतिदिन संक्रमित मरीजों का आंकड़ों में उतार-चढ़ाव जारी है। मरीजों के स्वास्थ्य होने की रफ्तार भी तेज है। आंकड़ों को देखा जाए तो रिकवरी 99.55 है। देर शाम आई रिपोर्ट में दो कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग की टीम संपर्क में आने वालों की सूची तैयार कर उनकी जांच कराने के लिए उन्हें ट्रेेस करने में जुट गया है, जिससे संक्रमण के फैलाव पर अंकुश लगाया जा सके। इधर अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने का भी काम किया जा रहा है, जिससे उन्हें सुरक्षित किया जा सके। इस संबंध में एसीएमओ डा. उमेश कुमार ने बताया कि दो कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। ऐसे एहतियात के साथ सतर्कता काफी जरूरी है।