{"_id":"62167800d0981009886ffb84","slug":"two-ballot-units-will-be-installed-in-each-booth-of-sadar-vidhan-sabha-ghazipur-news-vns64012399","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर विधानसभा के हरेक बूथ में लगेंगे दो बैलेट यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर विधानसभा के हरेक बूथ में लगेंगे दो बैलेट यूनिट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। गाजीपुर सदर विधानसभा क्षेत्र में दो बैलेट यूनिट लगानी पड़ेगी। दरअसल क्षेत्र में 19 प्रत्याशी मैदान में हैं जबकि एक बैलेट यूनिट में नोटा समेट 16 प्रत्याशियों के बैलेट पेपर लगाए जा सकते हैं। क्षेत्र में 484 बैलेट यूनिट की जरूरत होगी। बुधवार को राइफल क्लब में जिला निर्वाचन अधिकारी एमपी सिंह, जनरल प्रेक्षक और पार्टियों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में अतिरिक्त बैलेट यूनिट का रैंडमाइजेशन किया गया।
जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अखिलेश जायसवाल ने बैलेट यूनिट के रखरखाव के बारे में जानकारी दी। राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को बैलेट यूनिट संख्या की प्रति दी गई। उन्होंने स्ट्रांग रूम में रखी बैलेट यूनिट को देखा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 24 फरवरी से एक मार्च तक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण कराया जाएगा और 24 फरवरी को ही राइफल क्लब में ईवीएम का दूसरा रैंडमाइजेशन होगा। 25 फरवरी से ईवीएम की कमिशनिंग की जाएगी। इस प्रक्रिया को राजनीतिक दल के प्रतिनिधि देख सकेंगे।
निर्वाचन में तैनात कार्मिकों को मतदान के लिए पोस्टल बैलेट से मतदानकी सुविधा दी गई है। उनसे प्रशिक्षण के बाद दिन में शाम 3 से 6 बजे बीच मतदान फैसिलिटेशन सेंटर में मतदान कराया जाएगा। इस दौरान राजनीतिक दलों के एजेंट पहचान पत्र के साथ उपस्थित होकर मतदान की प्रक्रिया देख सकते हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में 80 वर्ष के ऊपर के मतदाता, कोविड पाजीटिव और दिव्यांग व्यक्तियों के लिए भी पोस्टल बैलेट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिसके लिए विधानसभावार टीमें गठित की गई है। टीमें पुलिस अभिरक्षा में इनके घरों तक पहुंचकर मतदान कराएंगी।