फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two animal smugglers including prize crook arrested in encounter

Ghazipur News: मुठभेड़ में इनामी बदमाश सहित दो पशु तस्कर गिरफ्तार

Wed, 19 Jul 2023 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Two animal smugglers including prize crook arrested in encounter
-बोलेरो में ठूंसकर ले जा रहे थे तीन गोवंश, पुलिस को देख की फायरिंग
विज्ञापन

-अली अहमद पर 25 हजार का इनाम, गाजीपुर व आजमगढ़ में दर्ज हैं मुकदमे
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के गांधीनगर के पास सोमवार की रात बोलेरो सवार दो पशु तस्करों की पुलिस संग मुठभेड़ हो गई। इस दौरान 25 हजार का इनामी पशु तस्कर गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ओमवीर सिंह के मुताबिक दोनों बोलेरो में तीन गोवंशों को तस्करी करने कहीं ले जा रहे हैं। पुलिस को रास्ते में देख उन्होंने फायरिंग कर दी।
जिलेभर में रात में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। एसपी के मुताबिक गांधीनगर के पास थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर की अगुवाई में पुलिस जांच कर रही थी। इसी दौरान रात करीब पौने 11 बजे एक बोलेरो सवार दिखे। उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे पुलिस पर गोली चलाते हुए उतरकर भागने लगे।
विज्ञापन

ऐसे में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जो एक बदमाश के पैर में लगी। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र लेकर गई। एसपी के मुताबिक गोली लगने से घायल बदमाश आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना अंतर्गत रसूलपुर व्यवहारा निवासी पप्पू उर्फ अली अहमद पर 25 हजार का इनाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके खिलाफ गाजीपुर और आजमगढ़ जिले के अलग-अलग थानों में पशु तस्करी के 11 मुकदमे दर्ज हैं। उसके साथ आजमगढ़ जिले के ही गम्भीरपुर थाना क्षेत्र के गौरी गांव निवासी छोटू नट को भी गिरफ्तार किया गया है। उसपर गाजीपुर जिले के अलग-अलग थानों में तीन मुकदमे दर्ज हैं। दोनों के पास से बोलेरो, तीन गोवंश, एक तमंचा.315 बोर, 03 खोखे व एक कारतूस बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed