फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two Anganwadi centers became tabela

पकड़ी के दो आंगनबाड़ी केंद्र बना तबेला, सीडीपीओ और प्रधान का मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र बनाने का आश्वासन

Thu, 10 Jun 2021 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Two Anganwadi centers became tabela
रेवतीपुर। क्षेत्र के पकड़ी गांव में आंगनबाड़ी केंद्रों का हाल बेहाल है। बृहस्पतिवार को सीडीपीओ ने तीन केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि दो केंद्र पशुओं का तबेला बन गया है। जो प्राथमिक विद्यालय में है। हालांकि एक केंद्र का संचालन उसी भवन में हो रहा है। सीडीपीओ और ग्राम प्रधान ने आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था ठीक कर मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र के तौर पर विकसित करने का आश्वासन दिया है। सीडीपीओ सहित ग्राम प्रधान ने उसे तत्काल खाली करने का आदेश दिया। सीडीपीओ प्रशांत सिंह ने बताया कि दोनों केंद्रों का दरवाजा टूटा था। वहां कोई व्यवस्था नहीं थी। सीडीपीओ ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया आंगनबाड़ी केंद्र का सही रूप से संचालन होगा। निरीक्षण के बाद नव निर्वाचित ग्राम प्रधान सच्चिदानंद राय ने सफाई का जिम्मा उठाने के साथ रंगाई-पुताई और दरवाजों की मरम्मत का काम अपनी प्राथमिकता में शामिल किया। ग्राम प्रधान ने बताया कि पिछले कई वर्षों से अस्तित्व खो चुके आंगनबाड़ी केंद्र को मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र बनाया जाएगा। यहां पर लगभग तीन सौ बच्चे पंजीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed