फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two accused who shot the cloth merchant arrested

कपड़ा व्यवसायी को गोली मारने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 11 Dec 2021 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Two accused who shot the cloth merchant arrested
थाना क्षेत्र के सक्कापुर गांव के पास चार दिन पूर्व कपड़ा व्यवसायी को गोली मारने के मामले में पुलिस टीम ने शनिवार को गोधनी पुल के पास घेराबंदी करके दो नामजद आरोपियों को धर-दबोचा। वहीं गोली मारने वाले मुख्य आरोपी की तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। इधर घायल का उपचार वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर में चल रहा है। जहां हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन

मालूम हो कि बीते आठ दिसंबर को कपड़ा व्यवसायी सक्कापुर गोविंदपुर निवासी राजू उर्फ सुनील वर्मा दुकान बंद करके पत्नी के साथ बाइक से घर जा रहे थे। अभी गांव की चट्टी पर ही पहुंचे थे कि पहले से घात लगाए नकाबपोश दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दिया था। इस घटना में कपड़ा व्यवसायी के पेट में दो गली लगी थी। परिजन उन्हें उपचार के लिए मऊ जिला अस्पताल ले गए थे। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया था। जहां डॉक्टरों ने आपरेशन कर गोली निकाल दी थी। इधर घायल के पिता ने तीन नामजद एवं एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस टीम आरोपियों को दबोचने का प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में भ्रमण के दौरान पुलिस ने हमले में नामजद आरोपी सक्कापुर गोविंदपुर गांव निवासी अरुण वर्मा और विजय वर्मा को मरदह - महाहर धाम मार्ग स्थित गोधनी पुल के पास से घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद चालान कर दिया। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। जबकि तीसरे मुख्य आरोपी आकाश वर्मा की तलाश जारी है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed