फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two accused who did recce in robbery of Jan Seva Kendra operator arrested

Ghazipur News: जनसेवा केंद्र संचालक से हुई लूट में रेकी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 21 Aug 2025 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Two accused who did recce in robbery of Jan Seva Kendra operator arrested
करंडा। रामपुरमांझा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव के पास करीब 12 दिन पहले दिनदाहड़े बाइक सवार नकाबपोश तीन लुटेरों ने सहज जनसेवा केंद्र संचालक से 5.47 लाख रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने बुधवार को चकेरी बुढ़ऊ बाबा मंदिर के पास से रेकी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके बास 90 हजार रुपये और एक बाइक बरामद की गई। सीओ सिटी शेखर सेंगर ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। सूचना पर चकेरी बुढ़ऊ बाबा मंदिर के पास से लूट के लिए रेकी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम सरौली गांव निवासी रोहित चौधरी और धरवां निवासी ओमकार प्रजापति बताया। मालूम हो कि बीते आठ अगस्त को धरवां गांव निवासी सहज जनसेवा केंद्र संचालक छोटे प्रजापति पियरी स्थित यूनियन बैंक से 5.47 लाख रुपये निकाल कर बाइक से धरवां आ रहे थे। रुपये से भरा बैग को बाइक की हैंडिल में लटकाए थे। बैंक से ढाई किमी दूर और सहज जनसेवा केंद्र से महज एक किमी दूर भवानीपुर गांव पहुंचने पर बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग लूट लिया और तीन राउंड फायरिंग भी की थी। घटना के 12 दिन बाद पुलिस लुटेरों को गिरफ्तार करने के बजाए अभी सिर्फ रेकी करने वाले ही गिरफ्तार हो सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed