फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Truck stuck on the trains stopped at the station crossing

क्रासिंग पर ट्रक फंसा स्टेशन पर रुकी ट्रेनें

Tue, 28 Feb 2017 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर Updated Tue, 28 Feb 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
Truck stuck on the trains stopped at the station crossing
टिकट चेकिंग के दौरान फौजी ने टीसी को चलती ट्रेन से बाहर फेंका - फोटो : File Photo

विज्ञापन
क्षेत्र के स्टेशन बाजार बाईपास सड़क पर स्थित रेलवे क्रासिंग नंबर-88 पर सोमवार की सुबह बालू लदे एक ट्रक का गुल्ला टूट गया। इसकी वजह से अप और डाउन रूट से ट्रेनों का परिचालन डेढ़ घंटा तक बाधित रहा। इसकी वजह से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।आज सुबह करीब साढ़े पांच बजे सैय्यदराजा की तरफ जा रहा बालू लदा ट्रक एनएच-24 के मदनपुरा बाईपास रेलवे फाटक को पार कर रहा था। इसी दौरान उसका गुल्ला टूट गया।


इसकी वजह से ट्रक क्रासिंग के बीच में खड़ा हो गया। गेटमैन ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय स्टेशन प्रबंधक को दिया। ट्रक के फंसने की वजह से डाउन रूट से गुजरने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस को जमानिया स्टेशन और अप रूट से गुजरने वाली पटना-मुगलसराय मेमू ट्रेन को दरौली स्टेशन पर रोक दिया गया। लगभग डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फंसे ट्रक को जीसीबी से हटवाया गया। इस पर करीब डेढ़ घंटे बाद ट्रेनों का परिचालन शुरू हो गया। जिससे काफी परेशानी हुई। ट्रक को हटाने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

इसकी वजह से यात्रियों से परेशानियों का सामना करना पड़ा। वह समय से गंतव्य तक नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed