फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Trouble due to non-operation of passenger vehicle

सवारी गाड़ी का संचालन न होने से परेशानी

Thu, 03 Jun 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Trouble due to non-operation of passenger vehicle
सुहवल। कोविड-19 के बढ़ते कहर के चलते 25 मई से दिलदारनगर-ताड़ीघाट ब्रांच लाइन पर चलने वाली सवारी गाड़ी का परिचालन विभागीय अधिकारियों की ओर से बिना सूचना के अचानक बंद कर दिया गया है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभाग के इस निर्णय के चलते यात्रियों को दूसरे साधनों की महंगी और जोखिमभरी यात्रा करने को विवश होना पड़ रहा है। मालूम हो कि यह सवारी गाडी दिन में तीन बार आती-जाती रही है। इसके संचालन से क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में लोगों को यात्रा की सुविधा मिलती रही है। क्षेत्रीय लोगों ने रेल प्रशासन के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल्द से जल्द सवारी गाड़ी का संचालन शुरु कराने की मांग की है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी कोरोना के बढ़ते कहर के चलते रेलवे ने 23 मार्च 2020 से ट्रेन का परिचालन अगले आदेश तक बंद कर दिया था। करीब 10 माह इंतजार के बाद कोरोना का कहर कम होने के बाद पहली फरवरी 2021 को पैसेंजर ट्रेन का परिचालन शुरु किया गया जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली थी। इस बाबत दानापुर डिवीजन के पीआरओ पृथ्वीराज ने बताया की कोविड-19 के बढ़ते कहर के चलते ट्रेन का परिचालन बंद कर दिया गया था। बताया कि बहुत जल्द ही पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरु किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed