{"_id":"628686575d483067543f8732","slug":"transport-department-s-baton-on-illegal-stands-action-continues-ghazipur-news-vns654437654","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध स्टैंडों पर परिवहन विभाग का डंडा, कार्रवाई जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध स्टैंडों पर परिवहन विभाग का डंडा, कार्रवाई जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन द्वारा अवैध स्टैंडों पर कार्रवाई का फरमान जारी होते ही वाहन स्टैंड संचालकों में हड़कंप मच गया है। हालांकि जिला प्रशासन के निर्देश पर कुछ दिन पूर्व ही शहर के रौजा स्थिति अवैध बस स्टैंडों को खाली करा दिया गया था। यहीं नहीं बिना पंजीकरण स्टैंड में खड़ी दो बसों को सीज कर दिया गया था। बावजूद अब चालक बसों एवं ऑटो को सड़कों के किनारे खड़ाकर सवारियों को बैठाने का काम कर रहे हैं, जो हादसे का सबब बना हुआ है।
नगर के रौजा क्षेत्र में मुहम्मदाबाद, भांवरकोल, बलिया, रसड़ा, कासिमाबाद, भरौली जाने वाली निजी बसों का संचालक लंबे समय से मुहम्मदाबाद बस स्टैंड के नाम से अवैध रूप से संचालित हो रहा था। जबकि जमानिया बस स्टैंड से मऊ, बारा, गहमर, जमानिया, दिलदारनगर सहित अन्य जगहों के बसों का संचालन भी अवैध बस स्टैंड से हो रहा था। ऐसे में इन अवैध बस स्टैंडों पर शिकंजा कसने के लिए कुछ दिन जिला प्रशासन के निर्देश पर एआरटीओ ने पंजीकरण का निर्देश देते हुए वहां से वाहनों को हटवा दिया था। बावजूद भी इन दोनों बस स्टैंडों से कुछ दूरी पर सड़क के दोनों तरफ वाहन खड़ाकर यात्रियों को बैठाया जा रहा है, जिससे हादसे की संभावना तो बढ़ ही गई है, वहीं शासन के द्वारा जारी फरमान की धज्जियां भी उड़ती दिखाई पड़ रही है। दुल्लहपुर संवाददाता के अनुसार जखनिया स्थित अवैध बस और टैक्सी स्टैंड पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी वाहनों को हटवाया गया। साथ वाहन स्वामियों को निर्देश दिया कि इन अवैध स्टैंडों पर कोई वाहन खड़े नहीं होंगे। इस संबंध में एआरटीओ राम सिंह ने बताया कि अवैध स्टैंडों पर पूर्व में कार्रवाई की गई थी। मुहम्मदाबाद बस स्टैंड के पंजीकरण की फाइल जिला प्रशासन के पास है। जबकि जमानिया बस स्टैंड का पंजीकरण नहीं हो सका है। अगर सड़कों पर अवैध रूप से बस खड़े पाए गए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।