फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   train sheduling

कुछ ट्रेनें निरस्त तो कुछ परिवर्तित मार्ग से चलेंगी

Thu, 14 Jan 2021 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
train sheduling
गाजीपुर। वाराणसी मंडल के बलिया-फेफना स्टेशनों के बीच दोहरीकरण पैच कार्य के चलते रेलवे ने कुछ ट्रेनों को निरस्त किया है तो कुछ को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है। ऐसा 17 जनवरी से प्री-नान इंटरलॉक कार्य एवं 27 से 30 जनवरी तक नान-इंटरलॉक के कारण किया जाएगा। वाराणसी के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 03121 कोलकाता-गाजीपुर सिटी विशेष गाड़ी 17 एवं 24 जनवरी तथा 03122 गाजीपुर सिटी-कोलकाता विशेष गाड़ी 18 एवं 25 जनवरी को निरस्त रहेगी। उन्होंने बताया कि आनंद विहार टर्मिनस से 18, 20, 22, 25, 27 एवं 29 जनवरी को चलने वाली 04056 आनंद विहार टर्मिनस-बलिया विशेष गाड़ी औड़िहार जंक्शन पर शार्ट टर्मिनेट होगी। जबकि बलिया से 19,21, 23, 26, 28 एवं 30 जनवरी को चलने वाली 04055 बलिया-आनंद विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी औड़िहार जंक्शन से चलाई जाएगी। आनंद विहारट र्मिनस से 19, 21, 26 एवं 28 जनवरी को चलने वाली 04008 आनंद विहारट र्मिनस-रक्सौल विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग औड़िहार-भटनी-छपरा तथा आनंद विहार टर्मिनस से 20, 27 एवं 29 जनवरी को चलने वाली 04018 आनंद विहार टर्मिनस -रक्सौल विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग औड़िहार-भटनी-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी। बताया कि छपरा से 23 जनवरी को चलने वाली 05115 छपरा-दिल्ली विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग भटनी-मऊ-औड़िहार एवं वलसाड से 23जनवरी को चलने वाली 09051 वलसाड-मुजफ्फरपुर विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग औड़िहार-भटनी-छपरा के रास्ते चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed