फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   train accedant

ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

Tue, 02 Feb 2021 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
train accedant
औड़िहार। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के औड़िहार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से रविवार की रात उतरते समय गिरकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों के बिलखने से मातम छा गया। चकिया मसोन गांव निवासी नितेश कुमार (20) किसी काम से वाराणसी गया था। वह देर शाम ट्रेन से घर आ रहा था। औड़िहार स्टेशन पर उतरते समय उसका पैर फिसल गया और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल को उपचार के लिए सीएचसी सैदपुर लेकर आए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्या ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed