{"_id":"5f7ca6298ebc3e8cba6c3939","slug":"traffic-week-ghazipur-news-vns551362774","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात सप्ताह ! वाहन चेकिंग व चालान तक सिमट गया अभ्रियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात सप्ताह ! वाहन चेकिंग व चालान तक सिमट गया अभ्रियान
लंका बस स्टैंड के पास सड़क किनारे खड़े रहते हैं दर्जनों टेंपो, राहगीरों को परेशानी।
- फोटो : GHAZIPUR
Link Copied
गाजीपुर। हर साल चलने वाला यातायात सप्ताह विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के कारण अपने मूल उद्देश्य से भटक गया है। जनपद में केवल वाहन चेकिंग और चालन तक इसका कोरम पूरा किया जा रहा है। इस सप्ताह में यातायात के प्रति लोगों को जागरूक करने का खोखला दावा भले ही अधिकारी कर रहे हैं, लेकिन यह अभियान धरातल पर नहीं दिखाई दे रहा है। यही नहीं खटारा वाहनों पर परिवहन विभाग की ओर से शिकंजा तो कसा जा रहा है, लेकिन कोतवाली और थाना परिसरों में जगह नहीं होने से सीज करने के बजाए चालान काटकर छोड़ दिया जा रहा है और कार्रवाई कर राजस्व वसूली का आंकड़ा उच्चाधिकारियों के सामने पेश किया जाता है। यातायात सप्ताह के दौरान प्रत्येक चट्टी-चौराहों एवं शहर के बीच सड़कों पर पुलिस उतरने के साथ ही वाहन चेकिंग का काम करती है। एआरटीओ विभाग भी यातायात पुलिस के साथ मिलकर चालान व राजस्व वसूली का काम करते हैं। हर साल की टीम सिर्फ नगर के विभिन्न चौराहों पर खड़ा होकर राजस्व वसूली और टारगेट पूरा करने के लिए कागजात और बिना हेलमेट चालान तक सिमट गई है। यही नहीं विभिन्न थानों पर तैनात पुलिस टीम भी सिर्फ कागजात, तीन सवारी और हेलमेट के चक्कर में ही उलझी रहती है, ऐसे में यातायात के नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने की स्थिति जस की तस बनी हुई है। जबकि अभी तक जिले में रफ्तार नियंत्रण को लेकर कोई ठोस कदम ही नहीं उठाया गया है। सड़कों पर तेज रफ्तार फर्राटा भर रहे वाहनों की चाल को नियंत्रित करने को लेकर अब तक न तो पुलिस और न ही परिवहन विभाग ने कोई सार्थक कदम उठाया है। ऐसे में सड़क दुर्घटना की संभावना प्रबल हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।