फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Traders staged a protest against the tax hike.

Ghazipur News: कर में बढ़ोतरी के विरोध में व्यापारियों ने दिया धरना

Sun, 23 Aug 2026 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Traders staged a protest against the tax hike.
जमानिया तहसील के सामने स्थित रामलीला मैदान पर धरना में बैठे व्यापारी एवं अन्य लोग। संवाद
जमानिया। नगर पालिका परिषद द्वारा गृहकर, जलकर और जल निकासी कर में की गई अप्रत्याशित 10 गुना वृद्धि तथा कथित भ्रष्टाचार के विरोध में स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों का अनिश्चितकालीन क्रमिक धरना शनिवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन

तहसील स्थित रामलीला मैदान में चल रहे इस धरने में प्रदर्शनकारियों ने नगर पालिका प्रशासन और चेयरमैन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बढ़ी हुई दरों को तत्काल वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता एवं नारायण दास चौरसिया ने कहा कि नगर पालिका द्वारा मनमाने तरीके से 10 गुना टैक्स थोपकर जनता का शोषण किया जा रहा है। जब तक जनविरोधी टैक्स वृद्धि को वापस नहीं लिया जाता और भ्रष्टाचार की जांच नहीं होती, तबतक यह क्रमिक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी ने एक स्वर में चेताया कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन और तेज किया जाएगा। धरने पर मनोज कुमार वर्मा, दिनेश कुमार बिंद, अजय जायसवाल, विंध्याचल शर्मा, इम्तियाज शाह, तसव्वुर अंसारी, संतोष कुमार, एजाज अहमद, गुड्डू रौनियार, उपेंद्र यादव, विकास कुमार, रोहित कुमार, शिवेंद्र चौहान, कन्हैया लाल पांडेय, सतीश कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed