{"_id":"610041ab8ebc3ecf0e5f9147","slug":"tractor-owner-shot-dead-in-ghazipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर: खेत की जुताई करवा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश बताई जा रही वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर: खेत की जुताई करवा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश बताई जा रही वजह
Tue, 27 Jul 2021 10:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 27 Jul 2021 10:56 PM IST
सार
भिखईपुर निवासी युवक ट्रैक्टर लेकर सियांवा में खेत की जुताई करा रहे थे। इसी दौरान दो अज्ञात हमलावर मुंह बांधे बाइक से पहुंचे और अकरम के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
गाजीपुर में गोली मारकर हत्या।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजीपुर जिले के सैदपुर थाना क्षेत्र के सियांवा गांव के बाहर सड़क पर बैठे ट्रैक्टर मालिक की बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने मंगलवार की देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के पीछे पुरानी रंजीश बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
भिखईपुर निवासी अकरम(23) ट्रैक्टर लेकर सियांवा में खेत जुताई करने के लिए ड्राइवर के साथ गए थे। शाम को साढ़े आठ बजे ड्राइवर खेत की जुताई कर रहा था। अकरम रोड पर बैठे थे। इसी दौरान दो अज्ञात हमलावर मुंह बांधे बाइक से पहुंचे और अकरम के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
गोली युवक के सिर में लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए। इधर घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
इस संबंध कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि पुरानी रंजीश का मामला प्रकाश में आ रहा है। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है।