फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Top ten criminal of Ghazipur arrested, stolen bike recovered

Ghazipu News: गाजीपुर जिले का टॉप टेन अपराधी और 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Tue, 31 May 2022 06:51 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 31 May 2022 06:51 PM IST
सार

गाजीपुर जिले के टॉप टेन अपराधी को पुलिस ने मंगलवार को कहोतरी चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। बदमाश पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसके पास से एक तमंचा, कारतूस, आभूषण, नगदी और चोरी की बाइक बरामद हुई।  

विज्ञापन
Top ten criminal of Ghazipur arrested, stolen bike recovered
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गाजीपुर जिले के टॉप टेन बदमाश और 25 हजार के इनामी को बिरनो और स्वाट टीम ने मंगलवार की भोर कहोतरी चौराहे के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर एक तमंचा, कारतूस, चोरी की बाइक, सोने के गहने और 1310 रुपये नकदी बरामद हुए। 

विज्ञापन


एसपी रामबदन सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि थानाध्यक्ष बिरनो संतोष कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। सर्विलांस टीम को सूचना मिली कि बिरनो थाना क्षेत्र में बैंक मित्र (ग्राहक सेवा केंद्र) से हुई लूट का वांछित आरोपी नोनरा गांव निवासी सुधीर पासी घर आया हुआ है। वह कहोतरी की तरफ जा रहा है।
विज्ञापन


सूचना पर सक्रिय हुई टीम कहोतरी चौराहे पर इंतजार में लग गई। कुछ समय बाद एक बाइक कहोतरी चौराहे की तरफ आती हुई दिखाई दी। जैसे ही बाइक करीब आई पुलिस टीम ने घेरकर मोटर साइकिल सवार को पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम सुधीर पासी उर्फ ध्रुव बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बताया कि गुलालसराय में ग्राहक सेवा केंद्र में लूट को अंजाम दिया था। पकड़ा गया आरोपी जनपद का टॉप टेन अपराधी और 25 हजार का इनामी है। उस पर मऊ, चंदौली, गाजीपुर में चोरी, लूट गैंगेस्टर सहित कुल 24 मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी टीम में एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक राकेश सिंह, उपनिरीक्षक शशिचंद चौधरी, संजय पटेल, संजय सिंह, प्रेम शंकर आदि शामिल थे।

 

पुलिस ने शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार 

कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के डाही पुलिया के पास से पुलिस टीम ने मगंलवार को एक शातिर बदमाश को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि टीम के साथ डाही पुलिया के पास वाहन चेकिंग अभियान चला रहे थे।

उसी दौरान एक संदिग्ध युवक आता दिखाई पड़ा। पुलिस टीम ने जब उसे रूकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। इस पर पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान युवक के पास से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आशीष सिंह निवासी उपधी बताया। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed