फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Took stock of the system, the shortcomings erupt

व्यवस्थाओं का लिया जायजा, कमियों पर भड़के

Thu, 09 Apr 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Thu, 09 Apr 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
Took stock of the system, the shortcomings erupt
 वाराणसी मंडल के रेल प्रबंधक सतीश के कश्यप का आगमन गुरुवार की शाम स्थानीय सिटी रेलवे स्टेशन पर हुआ। स्टेशन के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई की व्यवस्था चौकस न दिखने पर नाराजगी जताई। पेयजल की व्यवस्था को दुरुस्त बनाने का अधिकारियों को निर्देश दिया।
विज्ञापन



मंडल रेल प्रबंधक सतीश के कश्यप आज शाम को करीब 5 बजे सड़क मार्ग से रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। यहां आने के बाद उन्होंने स्टेशन पर कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। रेलवे की ओर से यात्रियों को शुद्ध और शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के लिए वाटर कूलर और आरओ लगाने के संबंध में अधिकारियों से पूछताछ की।
विज्ञापन



हाल ही में स्टेशन पर लगाई गई स्टील की कुर्सियों को भी देखा। इसके बाद स्टेशन पर नि:शक्तजनों के लिए आए बैट्री चालितवाहन के संबंध में पूछताछ की। डीआरएम ने निरीक्षण के क्रम में प्लेटफार्म का विस्तारीकरण के कराए जाने कार्य को देखा। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने मालगोदाम को फुट ओवरब्रिज निर्माण के संबंध में जानकारी हासिल की। इसके बाद कश्यप स्टेशन पर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन



कुछ जगहों पर गंदगी देखकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से नाराजगी जताई। पेयजल के लिए लगी टोटियों से पानी न आने पर रोष व्यक्त करते हुए तत्काल जलापूर्ति शुरू कराने का निर्देश दिया। इसके बाद स्टेशन परिसर के बाहर फ्लेक्स की लगी जिले की नाम पट्टिका की दशा देखकर उन्होंने नाराजगी जताते हुए उसे जल्द ठीक कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के समय सीनियर डीईएन-2 राहुल श्रीवास्तव, जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार के अलावा स्टेशन अधीक्षक रामायण सिंह यादव, वरिष्ठ यातायात निरीक्षक डा. संजयप्रताप सिंह, वाणिज्य अधीक्षक श्रीनिवास दुबे, टीसीआई केके मिश्र, आईओडब्लू दिलीप, पीडब्लूआई संजय सेठ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed