{"_id":"52455d81d9d970bc1b8b471890ab42ec","slug":"today-will-be-the-new-tehsil-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज मिलेगी नई तहसील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज मिलेगी नई तहसील
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Mon, 11 May 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के लोकनिर्माण एवं राजस्व मंत्री शिवपाल यादव के कासिमाबाद तहसील के शिलान्यास कार्यक्रम की सफलता के लिए सोमवार को प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी।
कार्यक्रम में किसी तरह की कोई कमी न रह जाए, इसके लिए जिलाधिकारी की अगुवाई में अंतिम क्षणों तक तैयारियां पूरी की जाती रही। प्रदेश सरकार के कद्दावर मंत्री के इस कार्यक्रम को लेकर पिछले कई दिनों से अधिकारी हांफ रहे हैं। सपा जन भी कार्यक्रम को सफल बनाने में में जी-जान जुटे रहे।
जिले की छठवीं तहसील कासिमाबाद का शिलान्यास मंगलवार को प्रदेश के लोक निर्माण और राजस्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन की ओर से पिछले कई दिनों से तैयारी की जा रही थी।
विज्ञापन
कार्यक्रम स्थल नेशनल इंटर कालेज स्थित मैदान पर हेलीपैड का निर्माण पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही वहीं पर स्थित सभास्थल पर मंच बनाने के साथ ही पंडाल शाम तक लगा दिया गया।
पुराने प्राथमिक स्वास्थ केंद्र जिसमें तहसील भवन का शिलान्यास होना है, उसकी मरम्मत कराकर रंगरोगन और कायाकल्प कर दिया गया।
सोमवार को जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी वित्त मुरलीधर मिश्र, पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण, क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद वेदप्रकाश सिंह आदि ने
कार्यक्रम की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। मालूम हो कि लंबे अर्से बाद शासन की ओर से कासिमाबाद को तहसील बनाने की पिछले दिनों मंजूरी प्रदान की गई थी। जिले की नव सृजित इस छठवी नई तहसील में 498 गांव शामिल होंगे।