फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Today democracy has turned into a loot system

आज लोकतंत्र लूटतंत्र में तब्दील

Fri, 20 Aug 2021 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Today democracy has turned into a loot system
वाजिदपुर नियांव में समाजवादी पार्टी की ओर से जाति तोड़ो, समाज जोड़ो अभियान के तहत बैठक आयोजित की गई। इसमें वरिष्ठ सपा नेता पूर्व उद्यान निदेशक देवचंद आजाद ने कहा कि वर्तमान समय में देश और प्रदेश की व्यवस्था में शामिल लोग चाहे वह राजनेता हों या प्रशासन के लोग, शोषक की भूमिका में हैं। लोकतंत्र लूटतंत्र में तब्दील हो चुका है। इसे लेकर एक बार पुन: लड़ाई का आगाज करना होगा। जाति का भेदभाव तोड़कर समाज को जोड़ने और भाईचारा कायम रखते हुए समाज को तोड़ने वालों को मुंहतोड़ जवाब देना होगा। तभी समाज में भाईचारा एवं आपसी सद्भाव कायम रहेगा। इस मौके पर कश्यप समाज के दर्जनों लोगों को सपा का पटका एवं टोपी पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक में कमलेश यादव भानू, रमेश कश्यप, योगेश यादव, अनिल कुमार कश्यप, बब्लू कश्यप, भरत, बलवंत कुमार कश्यप, अरविंद कुमार, शिव चौहान आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता पूर्व ब्लाक प्रमुख रामदास कश्यप एवं संचालन दर्शन राजभर ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed