फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Three smugglers arrested with ganja worth 2.5 lakh

ढाई लाख के गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Fri, 17 Dec 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Three smugglers arrested with ganja worth 2.5 lakh
आरपीएफ और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो लखनऊ की टीम ने बृहस्पतिवार को सिटी रेलवे स्टेशन पर दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस की बोगी से तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार बंडलों में रखे दो लाख 50 हजार रुपये का 39.7 किलो गांजा बरामद किया गया। नारकोटिक्स विभाग ने तीनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक उदय राज ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि 15159 छपरा जंक्शन से दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस के कोच संख्या एस दो के बर्थ नंबर आठ और 14, कोच संख्या एसई- एक बर्थ नंबर 21 पर यात्रा कर तीन संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से चार बंडलों में रखा 39.7 किलो बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि फंदे में आए तस्करों में असम के उदालगुडी के रोहता थाना के दलगांव निवासी मंगला दास, डेमू दैमेरी और थाना पानेरी क्षेत्र के खेरा बाड़ी जंगल गांव निवासी विजय कुमार अग्रवाल शामिल हैं। बरामद गांजा की कीमत लगभग ढाई लाख है। नारकोटिक्स विभाग द्वारा तीनों तस्करोंके खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक कमलेश सिंह, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो लखनऊ के आईओ कौशलेंद्र मिश्रा, सर्विलेंस असिस्टेंट विवेक कुमार, कांस्टेबल सतीश कुमार सिंह, कांस्टेबल प्रमोद कुमार पाठक, नारकोटिक्स विभाग लखनऊ के सिपाही राकेश कुमार, सिपाही बृजेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed