फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   three shops theft in One night

एक ही रात तीन दूकानों में चोरी

Wed, 28 Jan 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Wed, 28 Jan 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
three shops theft in One night
दुल्लहपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को तीन दूकानों के साथ ही दो गुमटी का ताला तोड़कर चोर हजारों रुपए मूल्य के जेवर, दवाएं, गैस सिलिंडर पार कर दिए। मामले में पीड़ितों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


डंडापुर गांव निवासी राजेश यादव की सिखड़ी चट्टी पर सराफा की दूकान है। रोज की तरह सोमवार की रात दूकान बंद कर वह घर चला गया। रात में चोरों ने उसकी दूकान के  शटर का ताला तोड़कर दूकान में रखी एक किलोग्राम चांदी, 15 ग्राम सोना चुरा लिया।
विज्ञापन


इसके बाद चोरों ने दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन स्थित डा. अच्छे लाल चौहान के मेडिकल स्टोर का भी ताला तोड़ा। यहां से चोर गैस सिलिंडर, मोबाइल, च्यवनप्राश सहित अन्य कीमती सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरों ने पास में ही डा. सीके गिरि की दवा की दूकान का ताला तोड़ दिया। यहां से चोर कीमती स्वाथ्यवर्द्धक दवाइयां उठा ले गए। इसके बाद चोरों ने मुसाफिर राम और सद्दाम की गुमटी का भी ताला तोड़ यहां से कई जोड़ी जूता-चप्पल, सूप, खांची सहित अन्य सामान चुरा कर भाग निकले।

मंगलवार की सुबह आसपास के लोगों की नजर दूकानों के टूटे तालों पर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना पीड़ित दूकानदारों को दी। सूचना के कुछ ही देर बाद पीड़ित दूकानदार अपनी-अपनी दूकानों पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर दुल्लहपुर थानाध्यक्ष गयासुद्दीन पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मुआयना करते हुए पीड़ित दूकानदारों से घटना की जानकारी ली। चोरी की सूचना पर उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष श्यामलाल यादव भी मौके पर पहुंचे और घटना पर कड़ी नाराजगी जताई।


उन्होंने पुलिस से साफ कहा कि इन घटनाओं का खुलासा यदि पांच दिन के अंदर नहीं किया गया तो व्यापारी लामबंद होकर आंदोलन को बाध्य होंगे। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर चोरों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। रात्रि गश्त भी बढ़ाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed