फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Three shops in one night theft of thousands

एक ही रात तीन दूकानों में हजारों की चोरी

Mon, 08 Feb 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर Updated Mon, 08 Feb 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Three shops in one night theft of thousands
थाना क्षेत्र के पौराणिक महत्व वाले महाहर धाम में रविवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर तीन दूकानों को खंगाल दिया। चोर तीनों दूकानों ने नकद रुपये और हजारों का सामान उठा ले गए। चोरों ने चौथी दूकान में चोरी का प्रयास किया। एक ही रात तीन दूकानों में हुई चोरी की घटना से स्थानीय व्यापारी दहशत में हैं। इन घटनाओं की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन


इंदौर गांव के निवासी मनीष बरनवाल की किराने की दूकान महाहर धाम में स्थित है। रविवार को उनकी दूकान बंद थी। देर रात किसी समय चोरों ने किराने की दूकान के शटर का ताला तोड़ दिया। इस घटना में चोर बीस हजार रुपये मूल्य के सामान और एक हजार रुपये उठा ले गए। चोरों ने थोड़ी दूर पर स्थित पृथ्वीपुर गांव निवासी विरेंद्र गोड़ की
विज्ञापन


जनरल स्टोर की गुमटी को निशाना बनाया। गुमटी का ताला तोड़कर चोर दस हजार रुपए का सामान और आठ  सौ रुपये उठा ले गए। इस दूकान के बगल में स्थित सुलेमानपुर गांव के निवासी रामाशीष शर्मा की टायर ट्यूब की दूकान
विज्ञापन
विज्ञापन


में लगे जंगले की ग्रिल तोड़कर चोर 3200 रुपये और एक हजार का सामान उठा ले गए। चोरों ने चौथी दूकान का ताला तोड़ रहे थे कि दूकान के पास स्थित एक मकान में सो रहे फल विक्रेता धर्मेंद्र राजभर की नींद खुल गई। उसने देखा कि चोर दूकान का ताला तोड़ रहे हैं। यह देख उसने शोर किया। आवाज सुनकर लोग जग गए। जागरण होने पर


चोर भाग निकले। धर्मेंद्र राजभर ने तीनों दूकानदारों और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर सभी दूकानदार रात में ही मौके पर पहुंच गए। पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने दूकानदारों से पूछताछ की। पीड़ितों ने तीनों घटनाओं में केस दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष मरदह धर्मवीर सिंह ने बताया कि तहरीर मिल मिली। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed